1. हिन्दी समाचार
  2. लखनऊ खबरें

लखनऊ खबरें (Lucknow News in Hindi)

मिलावटखोरों पर एफएसडीए का प्रहार, दीपावली से पहले 54 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त

मिलावटखोरों पर एफएसडीए का प्रहार, दीपावली से पहले 54 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त

यूपी में दीपावली के मद्देनजर FSDA ने 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत मिलावटखोरों पर कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदेश में 1,133 स्थानों पर निरीक्षण कर 935 नमूने लिए गए और 54 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। अनियमितताओं के चलते 27 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों के साथ होगी बैठक

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों के साथ होगी बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इसमें मुख्य सचिव, DGP समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और SSP के साथ भी समीक्षा की जाएगी।

जनगणना-2027 को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की अहम अपील, बोलीं- कोई भी परिवार गणना से न छूटे

जनगणना-2027 को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की अहम अपील, बोलीं- कोई भी परिवार गणना से न छूटे

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना-2027 को विकास योजनाओं की आधारशिला बताते हुए सटीक आंकड़े जुटाने पर जोर दिया। यूपी में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना और 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना निर्धारित है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि कोई भी परिवार गणना से छूटने न पाए।

दिवाली पर योगी सरकार का उज्ज्वला लाभार्थियों को तोहफा, 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में आएगी सब्सिडी

दिवाली पर योगी सरकार का उज्ज्वला लाभार्थियों को तोहफा, 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में आएगी सब्सिडी

दीपावली पर योगी सरकार प्रदेश के उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 नवंबर को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों के बैंक खातों में 1,500 करोड़ रुपये की गैस सिलेंडर सब्सिडी ट्रांसफर करेंगे।

सरदार पटेल जयंती पर संवाद कार्यक्रम, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश

सरदार पटेल जयंती पर संवाद कार्यक्रम, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश

जन भवन लखनऊ में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय एकता, रियासतों के एकीकरण और युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- गरीबों की गरीबी मिटाना हमारा संकल्प

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- गरीबों की गरीबी मिटाना हमारा संकल्प

लखनऊ में बीजेपी की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों की गरीबी मिटाना सरकार का संकल्प है। उन्होंने 2014 से पहले की स्थिति, भ्रष्टाचार और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया।

अमित शाह कल लखनऊ दौरे पर, 3 घंटे 15 मिनट राजधानी में रहेंगे; जानें पूरा कार्यक्रम

अमित शाह कल लखनऊ दौरे पर, 3 घंटे 15 मिनट राजधानी में रहेंगे; जानें पूरा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ दौरे पर आएंगे। वह करीब 3 घंटे 15 मिनट राजधानी में रहेंगे। इस दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में बैठक और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2:15 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

यूपी में निवेश बढ़ाने की तैयारी तेज, CM योगी से मिले सिंगापुर के 14 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल

यूपी में निवेश बढ़ाने की तैयारी तेज, CM योगी से मिले सिंगापुर के 14 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिंगापुर के 14 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी और खाद्य प्रसंस्करण समेत कई क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई। सरकार ने निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू कराने पर जोर दिया।

यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों और परिवारों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों और परिवारों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा देने की प्रक्रिया तेज हुई है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने जिला सूचना अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पात्र लाभार्थियों का विवरण नए पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 4 लिंक एक्सप्रेसवे, मेगा टेक्सटाइल पार्क और साइबर सुरक्षा केंद्र को मंजूरी

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 4 लिंक एक्सप्रेसवे, मेगा टेक्सटाइल पार्क और साइबर सुरक्षा केंद्र को मंजूरी

योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में 4 लिंक एक्सप्रेसवे, 1,000 एकड़ में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क, PRAGATI रोबोटिक्स पार्क और साइबर सुरक्षा ऑपरेशंस सेंटर से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसके अलावा कर्मचारियों के कैशलेस इलाज, प्रयागराज में आवास निर्माण और लखनऊ-वाराणसी की सीवरेज-पेयजल परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिली।

जन भवन में गंगा आरती और गरबा के साथ मनाई गई शरद पूर्णिमा, भारतीय संस्कृति की दिखी अनूठी झलक

जन भवन में गंगा आरती और गरबा के साथ मनाई गई शरद पूर्णिमा, भारतीय संस्कृति की दिखी अनूठी झलक

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन के ‘गंगासागर नमो नमः’ स्थल पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर गंगा आरती की। इस दौरान चांदनी रात में गरबा नृत्य के साथ भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले IIT पलक्कड़ के 55 सदस्यीय दल के विद्यार्थी, कौशल विकास और स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले IIT पलक्कड़ के 55 सदस्यीय दल के विद्यार्थी, कौशल विकास और स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में युवा संगम के तहत आए IIT पलक्कड़ के 55 सदस्यीय दल से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल विकास, स्वरोजगार, स्टार्टअप, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया।

UP PET 2026: परीक्षा को लेकर सीएम योगी सख्त, 37 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

UP PET 2026: परीक्षा को लेकर सीएम योगी सख्त, 37 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP PET 2026 के लिए सुरक्षा, यातायात, बसों और ठहरने की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा में करीब 37 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को निर्धारित है।

लखनऊ में TechSangam सम्मेलन के दूसरे दिन का शुभारंभ, सीएम योगी ने AI और तकनीकी नवाचार पर दिया जोर

लखनऊ में TechSangam सम्मेलन के दूसरे दिन का शुभारंभ, सीएम योगी ने AI और तकनीकी नवाचार पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में TechSangam अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन का उद्घाटन किया। इस दौरान LexQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किया गया, AI In Construction पुस्तक का विमोचन हुआ और शिक्षा, अनुसंधान तथा वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थानों के बीच MoU का आदान-प्रदान किया गया।

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारी, लाखों दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारी, लाखों दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। आयोजन में लाखों दीप, 2,100 ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और चित्रकूट के रामघाट के विकास पर भी जोर दिया।