1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News in Hindi)

सीएम योगी आज आगरा और गाजियाबाद के दौरे पर, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

सीएम योगी आज आगरा और गाजियाबाद के दौरे पर, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा और गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। आगरा में वे निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण, जनसभा को संबोधित और दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। गाजियाबाद में टीएसटीपी प्लांट का निरीक्षण करने के साथ शिक्षक एवं स्नातक मतदाता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित एमएलसी चुनाव के मद्देनजर यह दौरा अहम है।

जालौन में छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक डीएम, जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जालौन में छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक डीएम, जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के जालौन में मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मडोरा की कक्षा सात की छात्रा प्रतीक्षा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी समीर ने छात्रा का उत्साह बढ़ाया। प्रतीक्षा ने भविष्य में आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनने का संकल्प व्यक्त किया।

जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, यूपी में 1 दिसंबर से शुरू होगा फील्ड सर्वे

जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, यूपी में 1 दिसंबर से शुरू होगा फील्ड सर्वे

उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रदेश में जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है, जबकि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों को समय पर प्रशिक्षण पूरा करने, जनजागरूकता बढ़ाने, हर घर को गणना में शामिल करने और आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में गरबा महोत्सव में की मां दुर्गा की आरती, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में गरबा महोत्सव में की मां दुर्गा की आरती, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवरात्रि के पंचम दिवस पर जन भवन में आयोजित गरबा महोत्सव में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की। इस नौ दिवसीय आयोजन में कई मंत्रियों, गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अब तक कुल 3,572 श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हो चुके हैं। कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा दे रहा है।

सीएम योगी का माफिया पर सख्त संदेश, प्रयागराज के विकास को लेकर बड़े ऐलान

सीएम योगी का माफिया पर सख्त संदेश, प्रयागराज के विकास को लेकर बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफियागिरी करने वाले मिट्टी में मिलने को तैयार रहें। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर पद्मलोक आवास योजना के तहत 602 आवासों का भूमि पूजन किया गया, जबकि पीपलगांव के 556 आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी गईं।

वाराणसी में भाजपा के विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का समापन, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क पर जोर

वाराणसी में भाजपा के विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का समापन, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क पर जोर

वाराणसी में भाजपा के दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, सामाजिक समीकरणों और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

गौतमबुद्धनगर में कंपनी में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ का माल बरामद

गौतमबुद्धनगर में कंपनी में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ का माल बरामद

गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना पुलिस ने आईनोट्रोनिक्स कंपनी में चोरी के मामले में बिलाल, सलमान और आदिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से करीब 3 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान, एक लोडर वाहन और तीन अवैध चाकू बरामद हुए हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

आजमगढ़ में महिला किसान दिवस का आयोजन, 154 महिला कृषकों एवं उद्यमियों ने किया प्रतिभाग

आजमगढ़ में महिला किसान दिवस का आयोजन, 154 महिला कृषकों एवं उद्यमियों ने किया प्रतिभाग

आजमगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र, कोटवा में आयोजित महिला किसान दिवस में 154 महिला कृषकों और उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आधुनिक कृषि तकनीक, रबी फसलों की तैयारी, सरकारी योजनाओं और पशुपालन, मधुमक्खी पालन व मत्स्य पालन जैसे स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिला किसानों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गौतमबुद्धनगर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण शुरू, 85 महिलाओं को आपात स्थिति से निपटने के गुर सिखाए जाएंगे

गौतमबुद्धनगर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण शुरू, 85 महिलाओं को आपात स्थिति से निपटने के गुर सिखाए जाएंगे

गौतमबुद्धनगर के कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रशिक्षण हॉल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू हुआ। अपर जिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 85 प्रतिभागी शामिल हुए। एनडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने प्राथमिक चिकित्सा, जीवन रक्षक कौशल, आग से बचाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया की जानकारी दी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आपदा के समय प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के 91वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर दिया जोर

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के 91वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर दिया जोर

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर के 91वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रगतिशील किसानों और पूर्व छात्रों के योगदान की सराहना की। उन्होंने महिला किसानों और शोधार्थियों को प्रोत्साहित करने, कृषि तकनीक किसानों तक पहुंचाने तथा एथेनॉल उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण पर शोध बढ़ाने की अपील की। साथ ही, युवाओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक पेय विकसित करने और नशामुक्त भारत के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की

सीतापुर में कुरान वितरण के आरोपों पर हंगामा, एसपी कार्यालय में VHP-बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा पाठ

सीतापुर में कुरान वितरण के आरोपों पर हंगामा, एसपी कार्यालय में VHP-बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा पाठ

सीतापुर के रेडियंस इंटर कॉलेज में कुरान वितरण के आरोपों को लेकर VHP और बजरंग दल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मामले में कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

मसुरियादीन के नाम पर होगा प्रयागराज का चौराहा और एक प्रमुख संस्था, मुख्यमंत्री ने महापौर से मांगा प्रस्ताव

मसुरियादीन के नाम पर होगा प्रयागराज का चौराहा और एक प्रमुख संस्था, मुख्यमंत्री ने महापौर से मांगा प्रस्ताव

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाशय मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में मसुरियादीन पासी ने भी नौ वर्ष जेल में बिताए, लेकिन उनके योगदान को उचित पहचान नहीं मिली। मुख्यमंत्री ने उनके नाम पर चौराहे और एक प्रमुख संस्था का नाम रखने का प्रस्ताव मांगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 के तहत प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए छह प्रमुख स्तंभों पर काम किया जाएगा। नीति में एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और डीप-टेक जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष जोर है। StartinUP पोर्टल के जरिए स्टार्टअप पंजीकरण, वित्तीय प्रोत्साहन और मार्गदर्शन की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। साथ ही, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन और सोशल मीडिया सहायता

गौतमबुद्धनगर में 5,000 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

गौतमबुद्धनगर में 5,000 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत करीब 5,000 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया सुरक्षा की जानकारी दी। साइबर शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in के बारे में भी बताया गया।

माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीन पर गरीबों की बनेंगी हवेलियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीन पर गरीबों की बनेंगी हवेलियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा कि माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों का न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय सुनिश्चित करने और कटौती करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। साथ ही, जनप्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं का समाधान करने की अपील की।