Site icon UP की बात

यूपी में 10 करोड़ लोगों को मिल रहा आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ : सीएम योगी

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद को संबोधित किया और एक सवाल के जवाब में प्रदेशवासियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के किसी भी गरीब के लिए उपचार कराना कठिन नहीं रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलैस स्वास्थ्य योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य की सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पिछले आठ वर्षों में हर जरूरतमंद को इलाज के लिए बिना किसी भेदभाव के धनराशि उपलब्ध करायी गयी है।

 

 

Exit mobile version