उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत 22 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप सचिव और अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
लखनऊ में नई नियुक्ति
राम भरत तिवारी को लखनऊ का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, नीलम को संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से पदोन्नत कर चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में अपर निदेशक नियुक्त किया गया है।
गोरखपुर, कानपुर और मेरठ में बदलाव
- दुर्गेश मिश्रा को गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त पद से हटाकर मुरादाबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
- अनिल कुमार को मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट पद से बलिया में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के रूप में नियुक्त किया गया है।
- दुष्यंत कुमार मौर्य को वाराणसी के अपर नगर आयुक्त पद से स्थानांतरित कर कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
शाहजहांपुर, कानपुर नगर और लखनऊ में नई जिम्मेदारी
- अरविंद कुमार को गोरखपुर के प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पद से हटाकर शाहजहांपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया।
- संतोष कुमार राय को गाजियाबाद के उप जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर कानपुर नगर में अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) नियुक्त किया गया।
- कमलेश कुमार गोयल को बुलंदशहर के उप जिलाधिकारी पद से लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) के रूप में तैनात किया गया।
नगर मजिस्ट्रेट और अपर नगर आयुक्त में बदलाव
- नवीन कुमार श्रीवास्तव को मैनपुरी के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पद से मेरठ का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया।
- प्रखर उत्तम को गाजीपुर के उप जिलाधिकारी पद से गोरखपुर में अपर नगर आयुक्त के रूप में तैनाती दी गई।
- संगम लाल को आगरा के उप जिलाधिकारी पद से वाराणसी में अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया।
विकास प्राधिकरण और सहकारी संस्थाओं में नियुक्तियां
- नवदीप शुक्ला को रायबरेली के उप जिलाधिकारी पद से गोरखपुर की सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक बनाया गया।
- पंकज कुमार सक्सेना को सीतापुर के उप जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण में उप सचिव नियुक्त किया गया।
- दीपक कुमार को सहारनपुर के उप जिलाधिकारी पद से बरेली विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
- सुरेंद्र बहादुर सिंह को कानपुर नगर के उप जिलाधिकारी पद से आगरा विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव बनाया गया।
आवास और नगर नियोजन विभाग में बदलाव
- अनिल कुमार सिंह को आगरा के उप जिलाधिकारी पद से मेरठ में उप आवास आयुक्त बनाया गया।
- मांगे राम चौहान को बिजनौर के उप जिलाधिकारी पद से लखनऊ में उप आवास आयुक्त मुख्यालय नियुक्त किया गया।
- प्रभाकर सिंह को कुशीनगर के उप जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर लखनऊ विकास प्राधिकरण का नजूल अधिकारी बनाया गया।
- विपिन कुमार शिवहरे को हमीरपुर के उप जिलाधिकारी पद से लखनऊ विकास प्राधिकरण में विहित प्राधिकारी के रूप में तैनात किया गया।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
- अनुज नेहरा को गौतम बुद्ध नगर के उप जिलाधिकारी पद से वाराणसी का सहायक नगर आयुक्त नियुक्त किया गया।
- प्रवीण यादव को औरैया में उप जिलाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड के पद से स्थानांतरित कर श्रावस्ती में उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
- ऋषभ वर्मा को कानपुर नगर के उप जिलाधिकारी पद से हटाकर गौतम बुद्ध नगर में उप जिलाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड बनाया गया।