Site icon UP की बात

Sawan Mela Special Train: गोरखपुर से बाबा धाम देवघर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन में लगाए जाएंगे 4 एक्स्ट्रा कोच

सावन का महीना और शिव भक्तों का शिव से नाता क्या है ये बात आप कांवड़ यात्रा को देखकर स्वयं समझ सकते हैं। ऐसे में भक्तों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे ने गोरखपुर-देवघर-गोरखपुर सावन मेला स्पेशल ट्रेन(05028/05027) में चार डब्बे और बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी के साथ इस ट्रेन के टाइमिंग में भी परिवर्तन किया गया है। इस निर्णय से श्रद्धालुओं और यात्रियों को यात्रा करने में और सहूलियत मिलेगी जो कि रेलवे का एकमात्र उद्देश्य है।

आज से लागू हो चुके हैं ये निर्देश

आज यानी बुधवार से लागू होने वाले रेलवे के इन परिवर्तनों के अंतर्गत, ट्रेन की डब्बे की संरचना में बदलाव किया जाएगा। नई संरचना के तहत, इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 एक्स्ट्रा कोच जोड़े जाने का निर्देश है। इसके अलावा, ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 कोच और SLR के 02 कोच और शामिल किए जाएंगे।

ऐसे में देखा जाए तो इस ट्रेन में कुल कोंचों की संख्या 22 हो जाएगी, जो की यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के साथ ही सुगम यात्रा भी प्रदान कर सकेगी।

गौरतलब है कि 4 कोंच लगाने के साथ ट्रेन कि टाइमिंग में भी परिवर्तन किया गया है। 05027 देवघर-गोरखपुर सावन मेला विशेष गाड़ी आज यानी बुधवार से हर रोज देवघर से शाम 6:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह के करीब 11:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

यह है नई टाइमिंग का विवरण:

देवघर: 18:50 बजे
बांका: 19:55 बजे
बरहट: 21:00 बजे
भागलपुर: 22:05 बजे
सुल्तानगंज: 22:45 बजे
मुंगेर: 00:40 बजे (अगले दिन)
साहिबपुर कमाल: 01:22 बजे
बेगूसराय: 01:57 बजे
बरौनी: 03:10 बजे
बछवारा: 03:32 बजे
शाहपुर पटोरी: 04:02 बजे
देसरी: 04:32 बजे
हाजीपुर: 05:20 बजे
सोनपुर: 05:32 बजे
दिघवारा: 06:02 बजे
छपरा: 07:20 बजे
एकमा: 07:45 बजे
सीवान: 08:15 बजे
मैरवा: 08:35 बजे
भटनी: 09:32 बजे
देवरिया सदर: 10:02 बजे
चैरीचैरा: 10:35 बजे
गोरखपुर: 11:20 बजे

रेलवे प्रशासन की ओर से यह बदलाव मेला अवधि के दौरान यात्रियों कि अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि नए समय अनुसार ट्रेन की जानकारी प्राप्त करें।

Exit mobile version