Kharmas 2025: जानिए कब से शुरू होगा और कब होगा समाप्त खरमास

Abhinav Tiwari

खरमास का महत्व:   हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास की अवधि में विवाह और अन्य शुभ कार्य वर्जित होते हैं। यह तब शुरू होता है जब सूर्य देव बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं।

खरमास कब से शुरू होगा?   वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च 2025 को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन से खरमास की शुरुआत हो जाएगी।

खरमास के दौरान क्या नहीं किया जाता?   विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण संस्कार और अन्य शुभ कार्य इस अवधि में नहीं किए जाते। धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ को प्राथमिकता दी जाती है।

खरमास कब समाप्त होगा?   14 अप्रैल 2025 को सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा और शुभ कार्य दोबारा शुरू किए जा सकेंगे।

धार्मिक दृष्टिकोण से खरमास का महत्व:   इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। भक्त इस समय गीता पाठ, रामायण पाठ और भजन-कीर्तन में अधिक समय व्यतीत करते हैं।

Thank's For Reading