शाहजहां के राज में बनीं 8 भव्य मुगल इमारतें

Abhinav Tiwari

1. ताजमहल, आगरा   शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया। इसका निर्माण 1630 से 1649 के बीच हुआ और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।

2. वजीर खान मस्जिद, लाहौर   इसका निर्माण 1634 में शुरू और 1642 में पूरा हुआ। यह मुगलकालीन बेहतरीन इस्लामिक वास्तुकला का उदाहरण है।

3. शालीमार गार्डन, लाहौर   इसका निर्माण 1641 से 1642 के बीच हुआ जो कि मुगलकालीन बागवानी कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसे 1981 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया गया।

4. शाहजहां मस्जिद, थट्टा   पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित है। इसका निर्माण 1644-1647 के बीच हुआ। शाहजहां ने उपहार स्वरूप इसे बनवाया था।

5. शाही हमाम, लाहौर   इसका निर्माण 1635 में हुआ। फारसी शैली में बना एकमात्र मुगलकालीन स्नानघर। भव्य मुगल वास्तुकला का प्रतीक।

6. लाल किला, दिल्ली   लाल किले का निर्माण 1648 में हुआ। भारतीय स्वतंत्रता और समृद्ध इतिहास का प्रतीक और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट।

7. जामा मस्जिद, दिल्ली    निर्माण:1656 भारत की सबसे बड़ी मस्जिद।  25,000 लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।

8. जामा मस्जिद, आगरा   निर्माण: ताजमहल के निर्माण के 10 साल बाद।  आगरा किले के सामने स्थित। मुगलकालीन धार्मिक और स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना।

Thank's For Reading