फटे होंठ, रूखे हाथ-पैर को बनाएं सॉफ्ट

ABHINAV TIWARI

स्किन को सर्द हवाओं से प्रोटेक्ट करने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें

आधा केला मैश करें। इसमें एक टेबलस्पून शहद और जरूरत के अनुसार बादाम तेल मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

एक टेबलस्पून शहद में दो टेबलस्पून कच्चा दूध मिलाएं। इसे कॉटन में भिगोकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें।

पहले एक सेब को पीस लें फिर इसमें एक टेबल स्पून शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

रात में सोने से पहले, होठों पर नारियल का तेल लगाएं। इससे सर्दियों में भी होंठों की त्वचा सॉफ्ट बनी रहेगी। बादाम के तेल से भी होंठों का मसाज कर सकते हैं।

एक कप दही और उतने ही मात्रा मे छांछ को मिक्स कर लें। इसे चेहरे और पूरे शरीर पर लगाकर  मसाज करें। 15 मिनट बाद नहा लें। स्किन सॉफ्ट और शाइनी नजर आएगी।

यह पोस्ट समान्य जानकारी के आधार पर आधारित है और पब्लिक डोमेन में उपस्थित है "यूपी की बात" न्यूज़ चैनल इस जानकारी की पुष्टि और जिम्मेदारी नहीं लेता है। 

THANK'S FOR READING