1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LS Vote counting 2024: वोट काउंटिंग से पहले अखिलेश ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा करो या मरो नारे पर जनता आंदोलित

LS Vote counting 2024: वोट काउंटिंग से पहले अखिलेश ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा करो या मरो नारे पर जनता आंदोलित

Election Update: लोस चुनाव 2024 के मतगणना के एक दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन। कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि चुनाव के दौरान कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि भाजपा के समर्थन में लोग वोट डालने आए। वोटिंग के दौरान उनके मैदान और टेंट खाली थे।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
LS Vote counting 2024: वोट काउंटिंग से पहले अखिलेश ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा करो या मरो नारे पर जनता आंदोलित

Election Update: लोस चुनाव 2024 के मतगणना के एक दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन। कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि चुनाव के दौरान कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि भाजपा के समर्थन में लोग वोट डालने आए। वोटिंग के दौरान उनके मैदान और टेंट खाली थे।

वहीं 300 पार के प्रश्न पर अखिलेश ने कहा कि एग्जिट पोल करने वाली संस्थाएं बीजेपी के लिए बूथ मैनेजमेंट का भी काम करती हैं। वहीं भाजपा विपक्ष को डराने में लगी है। लेकिन इस बार जनता पुरी तरह से तैयार बैठी है। जनता गांधी जी को याद करते हुए ‘करो या मरो’ की तरह आंदोलित हो चुकी है।

अखिलेश ने क्या कहा…

1- पतंग जितनी ऊंचाई पर कटती है, उसका पतन भी उतना ही बड़ा होता है

अखिलेश ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इलेक्शन कमीशन नियमों का पालन करते हुए मतगणना करवाएगा। जब भाजपा हार की ओर जाएगी। उनकी ये भी कोशिश होगी कि एजेंटों को भी दबाएं। भाजपा किसी भी तरह की साजिश कभी भी कर सकती है। वहीं एग्जिट पोल पर कहा कि ये अलग-अलग तरीके के जानकारी दे रहे हैं। फिर उन्होंने कहा कि पतंग जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है, उसका पतन उतना ही बड़ा होता है।

2- बीजेपी ने देश का सौहार्द और भाईचारे को खत्म किया

भाजपा कई दोषों के लिए जिम्मेदार है। इसने देश में सौहार्द बिगाड़ा और भाईचारे को खत्म किया। संप्रदाय के खिलाफ संप्रदाय को लड़वाए। आरक्षण को साजिशन खत्म करने के लिए बेरोजगारों से छल-कपट किया, विद्यार्थियों के पेपर लीक कराए। देश के लिए आगे बढ़कर लड़ने वाली बहन-बेटियों के लिए जानबूझकर अपने मंत्रियों से अपशब्द कहलवाएं। महिलाओं के प्रति अपराध करवाए, महिला पहलवान, पिछड़े, दलित और आदिवासियों पर अत्याचार किया।

3- अग्निवीर योजना लाकर देश को डाला खतरे में

भाजपा ने अग्निवीर जैसी योजनाओं से देश की सुरक्षा और सीमाओं से समझौता किया और देश को खतरे में डाल दिया। भाजपा का झूठा राष्ट्रवाद, चीन की घुसपैठ से रेज़ांग ला मेमोरियल’ पर शहीदों के बलिदान के स्मारक तक नहीं बचा पाए। फिर उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘भ्रष्ट-नीतियां बीते कल के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य में भी देश की रक्षा के लिए असमर्थ हैं।

4- देश के युवाओं ने सिर पर कफन बांधा

140 करोड़ जनता की, शक्ति के आगे भ्रष्ट और संकीर्ण सोच के चंद देश-विरोधी लोग टिक नहीं सकते। देश का युवा एक बार फिर कफन सिर पर बांधकर कह रहा है, ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’। इंडी गठबंधन की जीत देश और देश की जनता की जीत साबित होगी!

5- इलेक्टोरल बॉन्ड का ऐतिहासिक भ्रष्टाचार किया

भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड का ऐतिहासिक भ्रष्टाचार किया है। इलेक्टोरल बॉन्ड से पैसा कमाने के लिए मुनाफा-खोरी को बढ़ावा दिया, जिसने देश में महंगाई को बढ़ा दिया। अपने फायदे के लिए भाजपा ने जनता पर बेरोक-टोक महंगाई थोप दिया है जिससे आम जन परेशान हैं।

6- भाजपा की महंगाई ने गरीब को और गरीब बना दिया

भाजपा सरकार ने आम जरूरी चीजों के रेट को बढ़ा कर गरीब को और गरीब कर दिया है। जबकि, इनकी सरकार ने अमीरों के अरबों के लोन माफ कर दिए, पर वहीं, किसानों को लोन के लिए आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। वहीं ब्याज की दरें घटाकर मध्यम वर्ग के बचत को बेकार कर दिया। बैंक की बात करें तो दीमक की तरह कई चार्ज खातों पर लगाकर अंदर-ही-अंदर खा गए।

7- किसानों के हत्यारों को मंत्री बना दिया

जो लोग चंदे का पैसा खा गए, ऐसे लोगों को इनकी सरकार ने मंत्री बना दिया और किसानों की हत्या पर पर्दा डाल दिया। इनके सरकार के कई मंत्री शोषण के दोषी हैं। भाजपा लोगों के शरीर और स्वास्थ्य दोनो से खिलवाड़ करने में लगी है। भाजपा ने बिना परखे जानलेवा वैक्सीन लगवा दिया, कमीशन खाकर गलत दवाई को पास कर दिया और लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया। इसका सीधा असर जनता और उनके आने वाली पीढ़ियों पर होगा।

8- भाजपा ने अपने ही समर्थकों को हिंसक बना दिया

भाजपा ने अपने पार्टी के समर्थकों को ही हिंसक बना दिया है, मॉब लिंचिंग को मानसिक रूप से सही ठहराने की इनकी साजिश है। कोर्ट में इन्होंने अपने लोगों को सेट कर दिया है। न्यायाधीशों को राजनीतिक पदों का लालच देकर कानून को मैला कर दिया है। योजना आयोग को तो खत्म कर दिया है। वहीं ED, CBI, IT जैसे विभागों को सरकार बनाने, बचाने और चलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...