1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh Yadav: केजरीवाल की जमानत पर बोले अखिलेश, हुई संविधान की जीत

Akhilesh Yadav: केजरीवाल की जमानत पर बोले अखिलेश, हुई संविधान की जीत

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ये संविधान की जीत है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Akhilesh Yadav: केजरीवाल की जमानत पर बोले अखिलेश, हुई संविधान की जीत

समाजवादी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ये संविधान की जीत है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उनकी जमानत संविधान की जीत है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत ‘संविधान की जीत’है।

संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं। न्याय के दरवाजे पर दी गयी दस्तक हमेशा सुनी जाती है। दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और आगे भी बढ़ती रहेगी।

बता दें कि आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दो याचिकाओं पर फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल को नियमित जमानत देने का फैसला सुनाया।

इस संबंध में न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां ने उनके फैसले पर सहमति जताई। कोर्ट ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत ग्रांट की है। सीबीआई की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अपीलकर्ता की गिरफ्तारी अवैध नहीं थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...