1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Politics: एनकाउंटर पर बोले अखिलेश- दिमाग होता तो चप्पल पर एनकाउंटर नहीं करते

UP Politics: एनकाउंटर पर बोले अखिलेश- दिमाग होता तो चप्पल पर एनकाउंटर नहीं करते

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। यदि दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते। कोई STF से सवाल करेगा। मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
UP Politics: एनकाउंटर पर बोले अखिलेश- दिमाग होता तो चप्पल पर एनकाउंटर नहीं करते

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। यदि दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते। कोई STF से सवाल करेगा। मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि- सरकार एनकाउंटर करके डराना चाहती है। बदनाम करने के लिए ढूंढ-ढूंढ कर एनकाउंटर हो रहे हैं। अफसर एनकाउंटर करने की रणनीति बना रहे हैं। ऐसे अफसरों से उम्मीद भी क्या कर सकते हैं? भाजपा किसी की सगी नहीं है। ये लोग अयोध्या को भी लूटने में लगे हैं। अखिलेश यादव ने ये बातें गुरुवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में कही हैं।

अखिलेश की पार्टी कार्यालय में कही ये मुख्य बातें…

1- जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा

अयोध्या तो केवल एक जिला है, पूरे प्रदेश में भाजपा लूट मचा रही है। जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा। हम अपनी पार्टी के लोगों को धन्यवाद देते हैं कि लूट का काला चिट्‌टा बताया। जब अयोध्या जैसी पावन धरती पर लूट हो सकती है, तो सोचिए कि यह कहां-कहां कर सकते हैं।

2- अयोध्या में लूट की सूची सदन में पेश करेंगे

जहां अयोध्या में लूट की गई है, उसके कागज आए हैं। सदन में इसकी सूची जाएगी। अभी कुछ नाम आए हैं। अभी बहुत सारे नाम आना बाकी है। सब जानते हैं कि अयोध्या में जमीन की मार्केट रेट क्या है? सर्किल रेट अब बढ़ाया जा रहा है। आप कारोबार करवाना चाहते थे। अपने लोगों को लाभ पहुंचाना चाहते थे। अयोध्या में रजिस्ट्री की जो कॉपी दी गई है। उसमें सबकी फोटो लगी है। सीएमअब दूसरी सूची नहीं पढ़ पाएंगे। आप पत्रकार साथी हैं। आप भी खोजबीन करेंगे। आप भी नाम निकालेंगे।

3- भाजपा, STF चिह्नित कर एनकाउंटर कर रही

कोई सीएम है, जो 16 में से केवल दो नाम पढ़ता हो। जो कमजोर होता है, वो ज्यादा गुस्सा दिखाता है। वही ऐसा करता है। हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू में ये हारने जा रहे हैं। भाजपा, STF चिह्नित कर एनकाउंटर कर रही है। मास्टरमाइंड का क्यों नहीं कर रही है…जो सीसीटीवी है। वह तो विजिबल है।

4- अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे

दो साल बाद जब सपा सरकार बनाएगी, तब अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। उस समय किसी किसान का नुकसान नहीं होने देंगे। सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा देंगे। महर्षि योगी के नाम पर जो ट्रस्ट था, उसमें भी कुछ अधिकारी घुस गए।

5- एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी गढ़ी जा रही

सुल्तानपुर में मंगेश यादव और इंजीनियर हत्याकांड पर कहा- मुंह पर टेप कर पीट-पीटकर हत्या की जा रही है। एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी गढ़ी जा रही है। सब जानते हैं कि भाजपा में झूठे एनकाउंटर हुए हैं। आसपास के लोग जानते हैं कि पुलिस आई और रात में ले गई। सोचिए, आप कैसी कहानी गढ़ी गई। कहा गया कि उसके पास बैग था। उस बैग में नए कपड़े थे। दिमाग देखिए, चप्पल में एनकाउंटर कर दिया। यह पहला झूठा एनकाउंटर नहीं है। नोएडा में जिम इंस्ट्रक्टर का झूठा एनकाउंटर हुआ था, जितनी भी हत्याएं या एनकाउंटर हुए हैं। पीडीए परिवार के लोग मारे गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...