Site icon UP की बात

भ्रष्टाचार पर एक और प्रहार, हटेंगे लंबे समय से जमे हुए बाढ़खंड के अभियंता

लखनऊः उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में लंबे समय से जमे अभियंताओं पर गाज गिरने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे अभियंताओं को हटाने की अनुमति दे दी है जो 6 साल से अधिक समय से एक ही जगह जमे हुए हैं। बता दें कि बाढ खंड में अभियंताओं के लंबे समय से जमे रहने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

ऐसे अभियंता लगातार अपने चहेते ठेकेदारों को ही काम देते हैं और जमकर सरकारी धन के बंदरबांट करने की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे अभियंताओं की शिकायत का संज्ञान लिया है जो लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। बता दें कि कई वर्षो से सिंचाई विभाग में तबादले नहीं हुए है। बहरहाल मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद बाढ़खंड के अभियंताओं के ट्रांसफर के लिए जलशक्ति मंत्री बैठक में फैसला लेंगे।

 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद सूबे में नित नए बदलाव हो रहे है। हर बार वो कुछ ऐसा कार्य करते हैं, जिससे सूबे में लोगों को राहत मिलती है। दरअसल उत्तर प्रदेश में बाढ़ की वजह से लोगों को हर साल कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोग अपने घरों से बेघर हो जाते हैं, तमाम खेत खलिहान डूब जाते हैं।

कई लोग बाढ़ की चपेट में आकर अपनी जान तक गवां बैठते हैं। जबकि सूबे में बाढ़ से निजात दिलाने के लिए योगी सरकार गंभीर रहती है। लिहाजा हर साल बाढ़ बचाव के लिए मोटा बजट खर्च किया जाता है लेकिन इसके बावजूद भी हालात जस के तस बने रहते हैं।

Exit mobile version