उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यूआईडीएआई से बातचीत कर जल्द जल्द से मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिये। सीएम योगी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर दोबारा डिवाइस को शुरू कराया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग को झटका देते हुए 'लास्ट कम फर्स्ट आउट' स्थानांतरण नीति को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने इस नीति को जूनियर शिक्षकों के लिए भेदभावपूर्ण बताते हुए इसे मनमाना करार दिया है।
नोएडा का आसमान तीन दिवसीय नोएडा राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2024 के दौरान रंगों और उमंग से भर गया। इस अद्भुत आयोजन का समापन आज शानदार समापन समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. आईएएस और एसीओ संजय खत्री, आईएएस ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई।
यूपी में उपचुनाव 2024 के मद्देनजर सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस में तलाक हो चुका है। अब इनके बीच खटपट शुरू हो चुकी है।
रायबरेली जनपद के साधन सहकारी समिति शिवगढ़ में डीएपी खाद के लिए किसानों में हाहाकार मचा रहा। वही किसानों को पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद का वितरण किया गया।
आगरा के चांदी कारोबारी अवधेश अग्रवाल(55) की 27 अक्टूबर को पटना के बाकरगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अग्रवाल का बिहार में चांदी की पायल का बड़ा काम है। थाना पीर में उनकी फर्म का पटना के बाकरगंज में कार्यालय है।
उपचुनाव 2024 के मद्देनजर 20 नवंबर को अलीगढ़ की खैर विधानसभा में भी वोटिंग होनी है। ऐसे में सीएम योगी अलीगढ़ में शनिवार को चुनाव से पहले जनसभा को संबोधित करेंगे।
वाराणसी में 15 नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर 12 लीख दीपों से काशी का घाट जगमगा उठेगा। इस मनोहर अवसर पर गंगा तट पर पूर्वजों के नाम से भी आप दीप जलवा सकते हैं।
धर्म एवं आध्यात्म की नगरी काशी में सात वार में नौ त्योहार मनाए जाते हैं। उन्हीं में से एक है 'छठ पूजा'। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में अन्य त्योहारों की भांति छठ पूजा का भी विशेष महत्व है, हालांकि यह पर्व बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का मुख्य त्योहार माना जाता है।
यूपी में 20 नवंबर को 9 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। ऐसे में मीरापुर सीट से आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी के बंटोगे तो कटोगे वाले बयान पर कहा की मुख्यमंत्री डर गए हैं।
उरई के पुरुष जिला चिकित्सालय में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी जालौन, राजेश कुमार पाण्डेय ने आज औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मकसद अस्पताल की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करना था।
बांदा के मरौली खंड पांच में अवैध खनन का सिलसिला दबंगई के बल पर जारी है। खनन माफिया यहां केन नदी की संपदा को बेहिसाब उजाड़ रहे हैं। इस अवैध गतिविधि के चलते क्षेत्र के किसानों ने संबंधित अधिकारियों पर रिश्वत के बल पर अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रतापगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के निवास पर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आगरा में संरक्षित स्मारकों पर टिकटों की कालाबाज़ारी का मामला सामने आया है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एक विशेष दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें एडीए सचिव और सदर के एसडीएम शामिल हैं।