आज 04 नवंबर 2024 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में DNGIR (New Noida) के विकास के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संजय खत्री, महेंद्र प्रसाद, सतीश पाल, कांति शेखर और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आज 04 नवंबर 2024 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में DNGIR (New Noida) के विकास के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संजय खत्री, महेंद्र प्रसाद, सतीश पाल, कांति शेखर और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पहले यह उपचुनाव 13 नवंबर को होना था, लेकिन अब इसे 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को चुनाव आयोग ने जानकारी प्रदान की।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की उपस्थिति में तहसील कोंच के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में अमेरिकन सिटी के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। इस परिसर में अमेरिका जैसे आधुनिक घर, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे।
कानपुर के घाटमपुर के चतुरीपुर गांव के तलाब में रविवार को 200 कछुए मृत पाए गए। इस बात का संज्ञान लेते हुए सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए भाजपा को अपने निशाने पर लिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान 'जुड़ेंगे...कटेंगे' के नारे पर राजनीतिक गरमागरमी बढ़ चुकी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) वोट के लिए जिहादियों का समर्थन करती है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनका 2012 से 17 तक का कार्यकाल उनके काले कारनामों से भरा रहा है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अचानक से दिल्ली के दौरे पर पहुंचे। योगी ने वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर बाद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच महत्वपूर्ण चर्चा का समापन हो गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ प्रयागराज महाकुंभ 2025, अयोध्या धाम और नैमिषारण्य धाम के पर्यटन विकास की परियोजनाओं की समीक्षा की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में धर्म और सनातन पर अपने विचार साझा किए, जिससे चर्चा बढ़ गई है। उन्होंने भगवान कृष्ण का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म का अर्थ पलायन नहीं होता है।
राम नगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए गोंडा के कुम्हारों ने तीन लाख दीये बनाकर अयोध्या भेज दिए हैं।
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। विभिन्न मार्गों पर दिवाली की भीड़ को सँभालने के लिए नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
महानगर के वार्ड नं 32 में नालिया हुई चोक,जलजमाव से डेंगू का बढ़ा खतरा, स्थानीय लोगों ने पार्षद से लेकर संबंधित अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं।
महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर, बबीना में एक भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पूजा अर्चना की।