Site icon UP की बात

Ayodhya News: नगर निगम कैंप लगाकर कर रहा लोगों की समस्या का निस्तारण

अयोध्या नगर निगम कैंप लगाकर नगर निगम कर व सभी वार्डों की जन समस्या के निस्तारण कर रहा है। इस कैंप में वार्ड के पार्षद व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहते हैं। जो कैंप में आए हुए सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत को सुनकर उनका निस्तारण करने की कोशिश करते हैं। इसी क्रम में गुरूवार को मकबरा स्थित शीतला माता मंदिर के पास झूलेलाल नगर वार्ड में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए कैंप लगाया गया।

इस दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी व पार्षद मौजूद रहे। यहां आए हुए सभी शिकायतकर्ताओं की समस्या का निस्तारण किया गया। ये अयोध्या नगर निगम के 60 वार्ड में कैंप का आयोजन किया जाएगा। और जन समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अयोध्या नगर निगम रविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कैसे लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

रविंद कुमार गुप्ता कहा कि नगर निगम से संबंधित समस्याओं के लिए एक तरह से हमारा ये मिशन है कि नगर निगम आपके द्वार। उन्होंने आगे कहा कि यहां हम लोग वार्ड वाइज कैंप लगा रहे हैं, जो 16 जून से चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की कोशिश है कि लोगों की जो समस्याएं हैं, चाहे वो कर से संबंधित है, चाहे सफाई से संबंधित है या फिर पानी से संबंधित है, उसके निस्तारण की कोशिश है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग कैंप में आएं और अपनी समस्या को बताएं। जिससे उसका निवारण किया जा सके।

Exit mobile version