1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. AYODHYA NEWS: राम मंदिर की शिखर का निर्माण करीब 29 लेयरों में किया जाएगा

AYODHYA NEWS: राम मंदिर की शिखर का निर्माण करीब 29 लेयरों में किया जाएगा

राम मंदिर को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। राम मंदिर में 161 फीट ऊंचे शिखर के निर्माण का काम तेज से शुरु गया है। इसी के साथ शिखर की पहली परत बनकर तैयार हो गई है।

By: Priya Tomar  RNI News Network
Updated:
AYODHYA NEWS: राम मंदिर की शिखर का निर्माण करीब 29 लेयरों में किया जाएगा

UP NEWS: राम मंदिर को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। राम मंदिर में 161 फीट ऊंचे शिखर के निर्माण का काम तेज से शुरु गया है। इसी के साथ शिखर की पहली परत बनकर तैयार हो गई है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शिखर निर्माण के प्रगति से चल रहे कार्य को दर्शाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। नींव से लेकर तीन मंजिल तक राम मंदिर की कुल ऊंचाई 76 फीट है। इसके ऊपर शिखर का निर्माण हो रहा है।

शिखर निर्माण में करीब 300 विशेषज्ञ लगाए गए

दरअसल, शिखर समेत मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फीट होगी। इसके साथ ही शिखर का निर्माण 85 फीट की ऊंचाई तक होगा,जिसका निर्माण 29 लेयर में किया जाएगा।

इसकी हर एक लेयर करीब तीन फीट ऊंची होगी। वहीं इसके एक लेयर के निर्माण में करीब एक सप्ताह का समय लगा है। शिखर निर्माण में करीब 300 विशेषज्ञ कारीगर लगाए गए हैं।

शिखर पर होगा ध्वजा स्थापित

आपको बता दें कि शिखर का निर्माण पूरा होने के बाद शिखर के ऊपर 44 फीट ऊंची धर्म ध्वज दंड लगाया जाएगा। इसके साथ ही ऊपर छह फीट की धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। ऐसे में इस शिखर की कुल ऊंचाई करीब 211 फीट हो जाएगी। हालांकि शिखर का निर्माण फरवरी तक पूरा हो जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...