1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में 35 लाख दीपोत्सव के साथ बनाया जाएगा विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में 35 लाख दीपोत्सव के साथ बनाया जाएगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या में इस बार की दीवाली कई मायनों में खास होने वाली है क्योंकि इस बार रामलला अपनी भूमि पर विराजमान हो गए है। इसके साथ ही 35 लाख दीपोत्सव के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

By: Priya Tomar  RNI News Network
Updated:
Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में 35 लाख दीपोत्सव के साथ बनाया जाएगा विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya News: अयोध्या में इस बार की दीवाली कई मायनों में खास होने वाली है क्योंकि इस बार रामलला अपनी भूमि पर विराजमान हो गए है। इसके साथ ही 35 लाख दीपोत्सव के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। जहां एक ओर राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप एक साथ जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर अयोध्या नगर क्षेत्र में भी 10 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे पूजन

रामनगरी अयोध्या को एक दुल्हन की भांति सजाया जाएगा। और ऐसे में दीपोत्सव तो इसमें चार चांद लगा देते है। और इस बार भी हर वर्ष की तरह अयोध्या में 35 लाख दीप जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। वहीं इसी कडी में देश-विदेश के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम के10 बड़े मंच बनेंगे। वहीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्रीराम, सीता व लक्ष्मण स्वरूप का पूजन भी करेंगे।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने की दीपोत्सव की समीक्षा

आपको बता दें कि दीपोत्सव को कई मायनों में खास बनाने के लिए पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें पर्यटन व संस्कृति विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करके 28 से 30 अक्तूबर तक अयोध्या के विभिन्न स्थलों पर रामायण के प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इ कार्यक्रम में देशी व विदेशी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...