Site icon UP की बात

Azamgarh LS Election 2024: आजमगढ़ के लालगंज सुरक्षित सीट के लिए पांच स्थानों से पोलिंग पार्टियों रवाना

Azamgarh: Polling parties leave from five places for Lalganj reserved Lok Sabha seat

Azamgarh: Polling parties leave from five places for Lalganj reserved Lok Sabha seat

LS Election 2024: जनपद आजमगढ़ में दो लोकसभा सीट आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित में चुनाव के लिए जनपद में 5 स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जीडी ग्लोबल स्कूल, एचएमपीएस स्कूल, कृषि विद्यालय कोटवां, डेंटल कॉलेज इटौरा, दुर्गा पीजी कॉलेज चण्डेश्वर व इटौरा स्थित डेंटल कॉलेज से आजमगढ़ और लालगंज के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में रवाना हुईं।

जनपद में मतदान केंद्र के सभी टोलियों में कम से कम 1 महिला कार्मिक को रखा गया है। कुल 16 हजार 736 कर्मचारी लगाए गए हैं। जिसमें 1532 कर्मचारी रिजर्व रहेंगे एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, प्रथम, द्वितीय व तृतीय हैं।

कल 25 मई को चुनाव

आजमगढ़ की दोनों सीटों के लिए 25 मई को 6वें चरण में मतदान होंगे। जनपद आजमगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 10 सुपर जोन, 29 जोन व 261 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं अलग-अलग राज्यों से पुलिस फोर्स के साथ ही यूपी पुलिस की फोर्स, CAPF, SAP, PAC की तैनाती की गई है। जिनमें फ्लाईंग स्क्वाड, स्टैटिक सर्विलांस, वीडियो सर्विलांस, वीडियो अवलोकन, सहायक व्यय प्रेक्षक, एमसीएमसी टीम के साथ ही आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को गठित टीमें रहेंगी।

वहीं दोनों लोकसभा के वोटरों की संख्या 37 लाख 7 हज़ार 47 हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनपद में कुल 2336 मतदान केंद्र जिसमें कुल बूथों ( मतदेय स्थल ) की संख्या 3801 बने हैं। वहीं लालगंज में कुल मतदान केंद्र 1193 हैं। जिसमें बूथ ( मतदेय स्थल ) 1886 बने हैं।

1 :- आज़मगढ़ लोकसभा सीट के लिए 2915 मतदेय स्थल पर 18 लाख 68 हज़ार 165 वोटर हैं जिनमे 9 लाख 88 हज़ार 858 पुरुष व 8 लाख 79 हज़ार 264 महिलायें हैं और अन्य 43 हैं।
2 :- लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए 18 लाख 38 हज़ार 882 वोटर हैं। जिसमें 9 लाख 61 हज़ार 857 पुरुष व 8 लाख 77 हज़ार महिला व 25 अन्य वोटर हैं।

Exit mobile version