1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Political News: बबीता चौहान राज्य महिला आयोग की बनी अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में…

Political News: बबीता चौहान राज्य महिला आयोग की बनी अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में…

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा हो चुकी है। बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं अपर्णा यादव और चारू चौधरी को महिला आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Political News: बबीता चौहान राज्य महिला आयोग की बनी अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में…

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा हो चुकी है। बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं अपर्णा यादव और चारू चौधरी को महिला आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

एक वर्ष का होगा कार्यकाल

गौरतलब है कि अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और उन्होंने 2022 में भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया था ये लखनऊ की निवासी हैं। वहीं बबीता चौहान आगरा से, और चारू चौधरी गोरखपुर की निवासी हैं। इन सभी का कार्यकाल फिलहाल एक साल का है।

बबीता चौहान के बारे में

महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान सक्रिय राजनीति में होने के साथ ही समाजसेवी और स्वयंसेवी संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं। पार्टी की अन्य जिम्मेदारियों के साथ ही आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष बबिता चौहान वर्तमान समय में खेरागढ़ से जिला पंचायत सदस्य पद पर भी हैं। इसके साथ ही बबिता चौहान बीजेपी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी अपने कंधे पर लेकर बखूबी संभाल चुकी हैं। ताज नगरी आगरा से ताल्लुखात रखने वाली बबिता चौहान एक साल के लिए राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। अभी हाल ही में उन्होंने प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।

बबीता चौहान के पति लायंस क्लब इंटरनेशनल में इंटरनेशनल डायरेक्टर

हरीपर्वत क्षेत्र में प्रोफेसर कॉलोनी में बबीता सिंह चौहान का आवास है। उनके पति जितेंद्र चौहान लायंस क्लब इंटरनेशनल में इंटरनेशनल डायरेक्टर हैं। समाजसेवा में जितेंद्र चौहान और बबीता चौहान को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष  रही बबीता चौहान राजनीति में मेहनत से कार्य  कर रही थीं।​ उनके कार्य को देखते हुए उन्हें पार्टी द्वारा वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

खेरागढ़ से बनीं थीं जिला पंचायत सदस्य

  • जिला पंचायत चुनाव में ठाकुर बहुल्य क्षेत्र खेरागढ़ के वार्ड 31 से वे सदस्य बनीं।
  • पार्टी की मंशा के अनुरूप उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए डा. मंजू भदौरिया को समर्थन दिया।
  • जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद से ठाकुर बहुल्य क्षेत्र खेरागढ़ में उनकी सक्रियता बढ़ गई।
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में सक्रियता निभाने के साथ ही उन्होंने विधान सभा चुनाव 2022 में टूंडला विधान सभा क्षेत्र प्रभारी के रूप में कार्य किया।
  • 2023 में शिकोहाबाद नगर पालिका चुनाव में प्रभारी रहीं।

बबीता चौहान को अध्यक्ष बनाए जाने को उनके संघर्ष का परिणाम माना जा रहा है। शाम को उनके अध्यक्ष बनने के जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समाजसेवी उनके आवास पर पहुंचे और बुके देकर अपनी खुशी जाहिर की।

अब आइए अपर्णा चौधरी और चारू चौधरी के बारे में भी जान लेते हैं

अपर्णा चौधरी बनीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष

सरकार बबिता चौहान को जहां आयोग का अध्यक्ष बनाया है, तो वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू एवं बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। 2022 विधानसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ बीजेपी के साथ आने वाली अपर्णा यादव को लंबे समय से किसी पद की दरकार थी। विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा और एमएलसी चुनाव से लेकर राज्यसभा चुनाव में अपर्णा यादव को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अब तक कोई मंजिल नहीं मिल पा रही थी। अब बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

चारू चौधरी बनीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष

इसके साथ ही बीजेपी नेत्री चारू चौधरी को भी आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चारू चौधरी सीएम योगी के गृहजनपद गोरखपुर की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि चारू चौधरी गोरखपुर की पूर्व मंजू चौधरी की बहू हैं। मंजू चौधरी भी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहने के चलते अब उनकी बहू चारू चौधरी को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल रही डॉ. प्रियंका मौर्य सहित कुल 25 बीजेपी नेत्रियों को आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...