1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LS Election 2024: आम चुनाव 2024 में देखें यूपी के संसदीय सीटों से कौन जीता, परिणाम आने शुरू

LS Election 2024: आम चुनाव 2024 में देखें यूपी के संसदीय सीटों से कौन जीता, परिणाम आने शुरू

Election 2024: यूपी की 80 लोकसभा सीटों के रुझान आने लगे हैं। वहीं मोदी सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी, स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडेय और कौशल किशोर चुनावी बाजी हार गए हैं।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
LS Election 2024: आम चुनाव 2024 में देखें यूपी के संसदीय सीटों से कौन जीता, परिणाम आने शुरू

Election 2024: यूपी की 80 लोकसभा सीटों के रुझान आने लगे हैं। आम चुनाव 2024 में इंडी गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच बड़ा मुकाबला चल रहा है। इस मुकाबले में अमेठी, अयोध्या, आडमगढ़ जैसी हॉट सीटों पर सपा ने बाजी मारी है।

रायबरेली से राहुल जीते

रायबरेली से राहुल गांधी आम चुनाव जीत गए हैं। ऐसे में अभी तक NDA 35, इंडी गठबंधन 37 और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि बसपा शून्य पर सिमट गयी है। यूपी में इंडी गठबंधन ने 6 मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारा था। जिसमें से सपा ने 4 और कांग्रेस ने 2। सभी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

अयोध्या में सपा

अमेठी के बाद अयोध्या में बड़ा उलटफेर हुआ है यहां से सपा के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर मैदान फतह किया है। इसी के साथ मेरठ से अरुण गोविल और सहारनपुर से इमरान मसूद से भी आगे चल रहे हैं।

वाराणसी में मोदी

काशी में पीएम मोदी पहले राउंड में पीछे हुए, हालांकि बाद में उन्होंने बढ़त बना ली। अब वे 1.50 लाख वोटों से आगे चल रहे। और अब वाराणसी  से पीएम मोदी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 1.50 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। मोदी यहां से लगातार तीसरी बार सांसद होंगे।

चुनावी मतगणना से जुड़े मुख्य समाचार

स्मृति ईरानी 1.30 लाख वोटों से हारीं

अमेठी से केएल शर्मा चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लगभग 1.30 लाख वोटों से हराया।

केएल शर्मा बोले- अमेठी की जीत गांधी की जीत है

अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने कहा- अमेठी की जीत गांधी परिवार और यहां की जनता की जीत है…”

उन्नाव से साक्षी महाराजा 28 हजार वोटों से जीते

उन्नाव से भाजपा के साक्षी महाराज चुनाव जीते गए हैं। उन्होंने सपा के अनु टंडन को 28 हजार वोटों से हराया।

राहुल गांधी रायबरेली से जीते

राहुल गांधी रायबरेली से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के दिनेश सिंह को करीब 3.70 लाख वोटों से हराया है।

लखमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी हारे

लखमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी चुनाव हार गए हैं। सपा के उत्कर्ष वर्मा ने उन्हें 30 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

रामपुर से सपा के मोहिबुल्लाह नदवी जीते

रामपुर से सपा के मोहिबुल्लाह नदवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के धनश्याम सिंह लोधी को 88 हजार वोटों से हराया।

पीलीभीत से जितिन प्रसाद 1.66 लाख वोटों से जीते

पीलीभीत से योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा के भवगत शरन गंगवार को 1.66 लाख वोटों से हराया है।

सुल्तानपुर से मेनका गांधी हारीं

सुत्लानपुर में मेनका गांधी चुनाव हार गई हैं। सपा के रामभुआल निषाद ने उन्हें 34 हजार वोटों से हराया है।

नगीना से चंद्रशेखर जीते

नगीना सीट से चंद्रशेखर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के ओम कुमार को 1.46 लाख से अधिक वोटों से हराया है।

आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ हारे  

आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव जीत गए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव ने उन्हें 1.24 लाख वोटों से हराया है।

जालौन से केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा हारे

जालौन से भानु प्रताप वर्मा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें सपा के नारायण दास अहिरवाल ने 53 हजार वोटों से हराया है।

लखनऊ से राजनाथ सिंह 73 हजार वोटों से जीते

लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जीत गए हैं। उन्होंने सपा के रविदास महरोत्रा को 73 हजार वोटों से हराया है।

सहारनपुर से इमरान मसूद जीते

सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के रा‌घव लखन पाल शर्मा को 88 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

मैनपुरी से डिंपल 2.21 हजार वोटों से जीतीं

मैनपुरी से डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने मंत्री जयवीर सिंह को 2 लाख 21 हजार वोटों से हराया।

कैराना से इकरा हसन 67 हजार वोटों से जीतीं

कैराना से इकरा हसन चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदीप कुमार को 67 हजार वोटों से हराया है।

आगरा से एसपी सिंह बघेल जीते

आगरा से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सुरेश चंद कर्दम को 2लाख 19 हजार वोटों से हराया है।

गाजीपुर से अफजाल अंसारी जीते

गाजीपुर से अफजाल अंसारी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के पारसनाथ राय को 1 लाख 20 हजार वोटों से हराया है।

बांसगांव से भाजपा से कमलेश पासवान सिर्फ 3162 वोटों से जीते

बांसगांव से भाजपा के कमलेश पासवान चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के सदल प्रसाद को सिर्फ 3162 वोटों से हराया।

नोएडा से महेश शर्मा 5.57 लाख वोटों से जीते

नोएडा से भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा 5 लाख 57 हजार वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 8.55 लाख वोट मिले।

भदोही से भाजपा के विनोद बिंद जीते

भदोही से BJP प्रत्याशी डॉ. विनोद कुमार बिंद ने 44334 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने इंडिया गठबंधन (TMC) के उम्मीदवार ललितेश त्रिपाठी को पराजित किया है।

बुलंदशहर में बीजेपी के भोला सिंह जीते

बुलंदशहर से बीजेपी प्रत्य़ाशी भोला सिंह को जीत मिली है। उन्होंने इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम को मात दी है। भोला सिंह को 2,58497 वोट मिले हैं।

फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति हारीं

फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति चुनाव हार गई हैं। उन्हें सपा के नरेश उत्तम पटेल 35 हजार वोटों से हराया।

मेरठ से अरुण गोविल जीते

मेरठ से अरुण गोविल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा की सुनीता वर्मा को 9 हजार से अधिक वोटों से हराया।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण के बेटे राजवीर सिंह हारे

एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजवीर सिंह चुनाव हार गए हैं। उनको सपा के देवेश शाक्य ने करीब 27 हजार वोटों से हराया।

इलाहाबाद से उज्जवल रमण सिंह जीते

इलाहाबाद से सपा के उज्जवल रमण सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी को 60 हजार वोटों से हराया है।

कैसरगंज से करण भूषण जीते

कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा के भगत राम को 1 लाख 48 हजार वोटों से हराया है।

बरेली से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार जीते

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा के प्रवीन सिंह को 33 हजार वोटों से हराया।

आंवला से सपा के नीरज मौर्य जीते

आंवला से सपा के नीरज मौर्य जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप को करीब 15 हजार वोटों से हाराया। नीरज मौर्य को कुल 492515 वोट मिले। वहीं, धर्मेंद्र कश्यप को 476546 वोट मिले।

कानपुर में भाजपा के रमेश अवस्थी जीते

कानपुर में भाजपा के रमेश अवस्थी जीत गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा।

बिजनौर से आरएलडी प्रत्याशी चंदन चौहान जीते

बिजनौर सामान लोकसभा सीट से आरएलडी के प्रत्याशी चंदन चौहान चुनाव जीत गए हैं। चंदन चौहान ने समाजवादी के दीपक सैनी को लगभग 34000 वोटों हराया है।

बागपत से RLD के राजकुमार सांगवान जीते

बागपत से RLD प्रत्याशी राजकुमार सांगवान चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा के अमरपाल शर्मा ने 156431 वोटों से हराया।

मंत्री संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद हारे

संतकबीरनगर से मंत्री संजय निषाद के बेटे हार गए हैं। उन्हें सपा के सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने हराया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...