1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP LS Election 2024: अंतिम फेज के चुनाव में 5 सीटों पर भाजपा का विपक्षी पार्टियों से कड़ी टक्कर

UP LS Election 2024: अंतिम फेज के चुनाव में 5 सीटों पर भाजपा का विपक्षी पार्टियों से कड़ी टक्कर

Election News: सातवें चरण के लिए कल शाम चुनाव प्रचार थम गया है। बता दें कि पूर्वांचल में इस फेज के तहत 13 सीटें हैं। वहीं सीटों पर हवाओं का रुख देखें तो 5 सीटों पर भाजपा को इंडी गठबंधन से कही टक्कर मिल रही है। वहीं 6 सीटों पर भाजपा को सेफ बताया जा रहा है। इसी के साथ सपा और कांग्रेस के लिए 1-1 सीट सेफ नजर आ रही है। ये सीटें, बांसगांव और गाजीपुर हैं।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:

आखिरी फेज हाई प्रोफाइल प्रत्याशियों का

आम चुनाव का आखिरी फेज हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों का है। ये कैंडिडेट हैं, PM नरेंद्र मोदी, अनुप्रिया पटेल, रवि किशन, महेंद्र नाथ पांडे और अफजाल अंसारी। जिनमें वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, सलेमपुर की सीटों पर भाजपा और इंडी गठबंधन के मुकाबले काफी रोचक लग रहे हैं।

गाजीपुर संसदीय सीट पर सपा के अफजाल अंसारी को मुख्तार की मौत के बाद आम वोटरों से सहानुभूति मिल रही है। वहीं घोसी सीट NDA गठबंधन कोटे में सुभासपा के पास है, ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर भी सियासी मैदान पर हैं। उनके सामने भाजपा का वोट सहेजने का चैलेंज है।

बलिया संसदीय सीट पर पूर्व PM चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर भाजपा के उम्मीदवार हैं। उन्हें सपा के सनातन पांडे से कड़ी टक्कर मिल रही है। वह पिछला चुनाव सिर्फ 15 हजार वोट से हारे थे। वो इस चुनाव में राजभर, भूमिहार वोट में सेंधमारी करने में लगे हैं। जबकि अपना दल (एस) के प्रभाव वाली मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट पर NDA गठबंधन मजबूत स्थिति में दिख रहा है।

महाराजगंज में भाजपा की हवा कहीं गायब

महराजगंज संसदीय सीट पर 6 बार चुनाव जीतने वाले भाजपा से पंकज चौधरी, के पक्ष में हवा बनते नहीं दिख रही है। यहां लोगों का झुकाव I.N.D.I गठबंधन की तरफ ज्यादा दिख रहा है। वहीं बांसगांव में लोग सीटिंग भाजपा सांसद से नराज हैं, इसलिए सपा मैदान में बनी हुई है।

2019 के आम चुनाव में गाजीपुर और घोसी सीट बसपा ने जीता था

2019 के लोस चुनाव में गाजीपुर और घोसी सीट बसपा ने जीती थी, जबकि मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट NDA गठबंधन की पार्टी अपना दल के पाले में गई थी। भाजपा ने 9 सीटों पर फतह किया था। वहीं 2024 के चुनाव में चंदौली और बलिया संसदीय सीट पर भाजपा को फाइट करते हुए दिख रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...