1. हिन्दी समाचार
  2. लखनऊ
  3. Lucknow News: भाजपा मना रही आज ब्लैक डे, योगी बोले- देश को गुमराह करने वाले, जनता से मांगे माफी

Lucknow News: भाजपा मना रही आज ब्लैक डे, योगी बोले- देश को गुमराह करने वाले, जनता से मांगे माफी

लखनऊ में सीएम योगी ने इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को भारत देश के संविधान का गला घोंटने के लिए देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। आपको बता दें कि बीजेपी आज पूरे देश में और यूपी में काला दिवस मना रही है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Lucknow News: भाजपा मना रही आज ब्लैक डे, योगी बोले- देश को गुमराह करने वाले, जनता से मांगे माफी

लखनऊ में सीएम योगी ने इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को भारत देश के संविधान का गला घोंटने के लिए देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। आपको बता दें कि बीजेपी आज पूरे देश में और यूपी में काला दिवस मना रही है।

लखनऊ में अपने आवास पर सीएम योगी ने कहा कि- कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटते हुए लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची। रात के अंधरे में 25 जून 1975 को श्रीमती इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को जड़ से मिटाने का पूरी प्रयास किया। उस समय विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद करके लोकतंत्र के गले को पूरी तरह से घोंटने का प्रयास किया था।

50 साल पहले हुई घटना को हम स्मरण करते हैं

50 वर्ष बाद हम इमरजेंसी की विभीषिका को स्मरण करते हैं, तो स्वाभाविक रुप से कांग्रेस के चेहरे तो बदले, लेकिन उनका चरित्र और हावभाव वही का वही रहा है। उन्होंने संविधान की मूल आत्मा कही जाने वाली प्रस्तावना में संशोधन करके संविधान को खत्म करने की अमर्यादित साजिश रची है। इसी के साथ नागरिकों के मौलिक अधिकारों को इनकी सरकार ने नष्ट कर दिया, न्याय व्यवस्था को बंधक बनाकर, पंगू रखने का काम किया।

चेहरा बदला पर चरित्र वही

सीएम योगी ने कहा कि, भले ही आज कांग्रेस का चेहरा बदल गया हो पर उनका चरित्र वही है। ये लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं। ये भारत के बाहर जाकर भारत को और इसके लोकतंत्र को कोसने का काम करते हैं। प्रत्येक चुनाव प्रक्रिया में बाधा पैदा करके ईवीएम पर अपनी नाकामी के ठीकरे को थोपने का काम करते हैं। ये आज से ही नहीं, 1975 से भी नहीं बल्कि आजादी के 2 साल बाद से ही अपने चरित्र-चित्रण में लगे हुए हैं। इसीलिए तो इन्होंने संविधान में संशोधन करके धारा 370 को डालने का प्रयास किया था। इसके बाद भी समय-समय पर, कभी मीडिया पर प्रतिबंध लगाकर तो कभी न्यायपालिका पर सवाल खड़े करके उन्होंने लोकतंत्र के सभी स्तंभों को कमजोर करने का भरसक प्रयास किया।

कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी पर कसा तंज

लोकतंत्र को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए, नागरिकों की रक्षा के लिए जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर करने का काम किया था, उन्हीं की वर्तमान पीढ़ी आज उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर उसी रास्ते पर चलने के प्रयास कर रही है।

फिर उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस की सरकार है, उनके काम से यह पता लगाया जा सकता है कि वे किस तरह काम कर रहे हैं। उनके जो भी सहयोगी दल हैं, उनकी कार्य पद्धति को आप देखें तो पता चल जाएगा कि उनकी सोच क्या है।

वे लोग जनता को गुमराह करके संसद की कार्यवाही रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस के एक नेता ने एक बिल को संसद के फ्लोर पर ही फाड़ने का काम किया था, ऐसे तमाम कृत्य हैं, जिसने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। इसके लिए देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।

कांग्रेस के सहभागी बने उन सभी राजनीतिक दलों को, जिनका उदय ही कांग्रेस के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए हुआ था, आज वे कांग्रेस की गोद में बैठकर देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, उन्हें जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

बीजेपी मना रही काला दिवस, प्रदेश के मंत्री जिलों में मौजूद

बीजेपी आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को काला दिवस के तौर पर मना रही है। इसके लिए प्रदेश के मंत्री, संगठन के सीनियर नेता, प्रदेश के जिलों में मौजूद हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि 25 जून को पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों की अलग-अलग जनपदों में ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री गोरखपुर में आज उपस्थित रहेंगे।

वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी लखनऊ महानगर में उपस्थित रहेंगे, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी में रहेंगे, ब्रजेश पाठक भी लखनऊ जिले में काला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने बताया पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे और सीनियर लीडर मौजूद रहेंगे।

नई पीढ़ी को इमरजेंसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाना जरूरी

25 जून 1975 को देश में 21 महीने तक इमरजेंसी लगी थी। ऐसे में बीजेपी उन युवाओं को यह डाक्यूमेंट्री विशेष तौर पर दिखाएगी जिनका जन्म 1975 के बाद हुआ है। जिन्होंने इमरजेंसी में देश के हालात को नहीं देखा है। इसके तहत भाजपा ये दिखाएगी कि इमरजेंसी के वक्त क्या हालात बने हुए थे, किस तरह से लोग अपना जीवन जी रहे थे। इसमें उन लोगों को भी बुलाया जाएगा जिन्होंने इमरजेंसी का वक्त अपनी आंखों से देखा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...