1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sonbhadra News: भाजपा माफियाओं को दे रही सरंक्षण, अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार

Sonbhadra News: भाजपा माफियाओं को दे रही सरंक्षण, अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार

LS Election 2024: रॉबर्ट्सगंज के हाइडील मैदान एवं दुद्धि के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Sonbhadra News: भाजपा माफियाओं को दे रही सरंक्षण, अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार

Sonbhadra News: भाजपा माफियाओं को दे रही सरंक्षण, अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार
BJP is giving protection to mafia, Akhilesh Yadav’s sharp attack on the government

LS Election 2024: रॉबर्ट्सगंज के हाइडील मैदान एवं दुद्धि के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है।

भाजपा पर जमकर प्रहार

सोनभद्र जिले में पहुंचे यूपी के पुर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा। भाजपा सरकार सोनभद्र , चंदौली और बनारस में माफियाओं को संरक्षण दे रही है। अखिलेश यादव की सभा में भारी भीड़ देखने को मिला।

संविधान, किसान और गरीब, नौजवान का उठाया मुद्दा

अखिलेश यादव ने दुद्धी विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा प्रत्याशी छोटे लाल खरवार के पक्ष में लोगों से वोट मांगते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। यादव ने संविधान, किसान और गरीब, नौजवान के मुद्दों को उठाते हुए इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इसी के साथ दुद्धी को जिला बनाने और बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना को पूरा करने का वादा किया।

करीब 40 मिनट के संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने लोकल मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री का बिना नाम लिए कहा कि दो दिन पहले वह बड़ी-बड़ी बातें करके गए हैं। जब वह खनन माफिया के खिलाफ बोल रहे थे, तब सभी माफिया उनके मंच पर पीछे बैठे थे। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और बनारस वाले माफिया आज भाजपा में जाकर छिप गए हैं। फिर आगे उन्होंने कहा कि सोनभद्र में ऐसी लूट कभी नहीं रही। यह जिला सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करता है, लेकिन यहीं के लोगों को बिजली नहीं मिल रही।

सरकार कर रही मनमर्जी

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अस्पताल बनाना शुरू किया था, कनहर सिंचाई परियोजना शुरू कराई, लेकिन इस सरकार ने उसे रोक दिया। यह लोग मनमर्जी से चल रहे हैं। वह अपने मन की बात तो कहना चाह रहे हैं, लेकिन संविधान की बात नहीं सुनना चाह रहे। समाजवादी लोग लगातार काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा वाले केवल सपने दिखा रहे हैं।

जो संविधान बदलने निकले हैं उनको बदलने का मन देश ने बना लिया है

उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान बदलने निकले हैं, उसकी सरकार बदलने का मन देश की जनता ने बना लिया है। बाबा साहब का संविधान आपको बचाना है। कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठा मुकदमा लगाकर सरकार ने जेल भेज दिया, ताकि आदिवासी लोग डर जाएं और वोट देने न जाएं। यहां के लोग भगवान बिरसा मुंडा के वंशज हैं, जो किसी से डरते नहीं हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से यह चुनाव शुरू हुआ है, लगातार गर्मी बढ़ रही है। तापमान 50 डिग्री तक कई जगह पहुंच गया है। अगर कोई सियासी तापमान नापेगा तो भाजपा के खिलाफ सबसे ज्यादा तापमान यहां दिखाई देगा। इतनी धूप के बावजूद लोग पंडाल व मैदान के बाहर बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। यह लोग भरोसा दिला रहे हैं कि इस बार इंडी गठबंधन विधानसभा भी जीतेगी और लोकसभा भी जीतकर जाएगी।

दस साल में कितना बदलाव किया

भाजपा के लोग बड़े-बड़े भाषण दे रहे हैं, लेकिन सोनभद्र के भाई-बहन बताओ दस साल में कितना बदलाव आया…। यहां के लोगों को न केवल दिल्ली बल्कि लखनऊ वालों ने भी धोखा दिया है। जो लोग खुद को गरीब-आदिवासी के लिए चिंताग्रस्त दिखाते हैं, वह बताएं कि इतनी महंगाई क्यों बढ़ाई। आपको दस साल का हिसाब नहीं लेना है, बल्कि सात साल यूपी सरकार का भी हिसाब लेना है।

बीते 17 साल में किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। किसी नौजवान को रोजगार व नौकरी नहीं मिली। कई मौके ऐसे आए, जब सरकार को गरीबों के साथ खड़ा होना चाहिए था, लेकिन सरकार कहीं नजर नहीं आई। आदिवासी, किसान की जमीन छीनने का काम करने की कोशिश की, लेकिन सरकार को पीछे हटना पड़ा। अगर दोबारा सरकार में आए तो संविधान में परिवर्तन लाकर न सिर्फ किसानों की जमीन छीनेंगे, बल्कि आदिवासियों की भी जमीन छीन सकते हैं।
इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो खत्म होगी अग्निवीर व्यवस्था।

नौजवान पेपर देकर आया पता चला पेपर लीक!

नौजवान जब परीक्षा देने गया और घर लौटकर आया तो पता चला कि पेपर लीक हो गया। सरकार ने किसी को नौकरी नहीं दी। जितनी भी परीक्षा हुई, सब के पेपर लीक हो गए। मुख्यमंत्री गरीबों, कमजोरों को बुलडोजर से डराते हैं, लेकिन एक भी पेपर लीक करने वालों पर उनका बुलडोजर नहीं चला। नौजवान फौज में जाने के लिए तैयारी करते थे। अब सरकार ने इसे भी चार साल का बना दिया है। नौकरी से लौटकर आओगे तो कोई सुविधा नहीं मिलेगी। इंडी गठबंधन की सरकार आई तो अग्निवीर व्यवस्था खत्म करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...