
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सीतापुर की बिसवां विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित किया। जेपी नड्डा बोले, मैं चुनाव में ये कहता हूं कि कभी भी क्या मैं करूंगा इसके आधार पर किसी को मत तय करो, कभी भी क्या कोई करने वाला है इस आधार पर किसी को तय मत करो। हमेशा इस बात पर तय करो कि पीछे उस व्यक्ति और उस पार्टी ने क्या किया है।
वही तय करेगा कि आगे वो क्या करने वाला है। राष्ट्रवाद के साथ जुड़ी हुई पार्टी, विकासवाद के साथ जुड़ी हुई पार्टी, विचारों के साथ जुड़ी हुई पार्टी भाजपा है। अब राष्ट्रीय पार्टी भी अकेली भाजपा रह गई है, बाकि सारी पार्टियां वंशवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद की पार्टियां रह गई हैं। कांग्रेस अब न राष्ट्रीय रह गई है और अब ये भारतीय भी नहीं रही। अब ये बस भाई बहन की पार्टी हो गई है।
ये अकेली भाजपा है, जो राष्ट्रीय पार्टी है और मुझे गौरव है कि मैं कहूं कि दुनिका की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी हमारी है। बाकी सभी पार्टियां जाति और क्षेत्रवाद के आधार पर चल रही हैं। ये केवल भाजपा है जिसका मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1.76 करोड़ पक्के मकान बने हैं, इनमें से 42 लाख घर उत्तर प्रदेश में बने हैं आपके सीतापुर जिले में ही 2 लाख पक्के घर बनें है।जो सभी सुविधाओं से युक्त हैं। कल पीएम मोदी ने इंटरव्यू में बताया है कि किस तरीके से आर्थिक जगत में परिवर्तन आ रहा है।
पीएम मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उमड़ा ये जनसैलाब बता रहा है कि यूपी में फिर से भाजपा की प्रचंड जीत होगी। मुजफ्फरनगर के दंगों के विषय मे सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इन दंगों के लिए अखिलेश सरकार दोषी है, अखिलेश सरकार भेदभावपूर्ण रवैये से काम कर रही है।