Site icon UP की बात

Gorakhpur LS Election 2024: भाजपा नेता धर्मपाल सिंह ने कहा, सभी पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र के वोटरों को बूथ तक पहुंचाएं

BJP leader Dharampal Singh said, all Panna Pramukhs should take the voters of their area to the booth

BJP leader Dharampal Singh said, all Panna Pramukhs should take the voters of their area to the booth

Gorakhpur Election News: धर्मपाल ने आम चुनाव को लेकर कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में पन्ना प्रमुखों की विशेष भूमिका होने वाली है। सभी पन्ना प्रमुखों से आग्रह है कि वे अपनी जिम्मेदारियां लेते हुए मतदाताओं को उनके पोलिंग बूथ तक पहुंचाएं, यदि वे ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से भाजपा चुनाव, रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। आगे उन्होंने कहा कि बूथों पर सरकार के योजनाओं से लाभार्थी हुए वोटरों से संपर्क करते रहें।

इसी के साथ पन्ना प्रमुखों से कहा कि वे युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यपारियों के साथ अलग-अलग बैठक करके, उन्हें बाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए मनाएं। उन्होंने इंडी गठबंधन पर तंज कसते हपए कार्यकर्ताओं से कहा कि इनका काम केवल जनता को गुमराह करना है। पर मतदाता सजग हैं वे इसका मुंहतोड़ जवाब भाजपा को वोट देकर देंगे।

समाज के हित के लिए भाजपा ने किया काम

धर्मपाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये उनका काम है कि वे सीधे जनता से जुड़े और उन्हें बताएं की मोदी सरकार ने उनके लिए क्या किया है और कैसे बाबा साहब और संविधान का सम्मान देश ही नहीं विदेशों में बड़ा है। भाजपा सरकार का शासन में सर्व समाज के हित में कार्य हुए हैं और इसका सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित वर्ग के लोगों को ही मिल रहा है। बता दें कि सबसे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने बैठक के विषय वस्तु को विस्तार से रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया इसके बाद संचालन लोकसभा संयोजक निरंकार त्रिपाठी ने भी स्वागत किया। वहीं इस आयोजन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं आभार ज्ञापन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया।

बैठक में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, विधायक विपिन सिंह, फतेहबहादुर सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, लोकसभा प्रभारी जनार्दन गुप्ता, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय मन्त्री जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आशु और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्‍डेय उर्फ बच्‍चा पाण्डेय, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी जैसे बड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version