कानपुर में मंगलवार को बसपा प्रत्याशी कुलदीप संखवार के समर्थन में बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश मिश्रा पहुँचे।
मिश्रा ने रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के शासनकाल की जमकर अलोचना की। बसपा नेता ने कहा कि योगी के कार्यकाल में व्यापारियों का व्यापार शून्य में पहुँच गया है।
भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी जैसे नियम लाकर व्यपारियों की कमर तोड़ दी है। आज बड़ी संख्या में बेरोजगार सड़को पर घूम रहा है। महंगाई चरम पर है।
सिर्फ विकास के नाम पर जनता को झूठे वादों के बल पर बरगलाया जा रहा है। वर्तमान समय में सबसे अधिक परेशानी में देश का किसान है। आज किसान की आय का साधन भी समाप्त हो गया है।
स्थिति यह है कि परेशान किसान आज प्रदेश में आत्महत्या कर रहा है। जबकि प्रदेश सरकार किसानों को कागजों में समृद्ध बनाने में लगी है। भाषण के दौरान नेता ने अपनी सरकार की भी उपलब्धियां बताते हुए कहा कि जब हमारी सरकार थी तब एक लाख नौजवानों को नौकरियां दी गयी थी।
जबकि वर्तमान सरकार नौकरी तो दूर की बात काम करने वाले लोगों की भी नौकरियां जा रही है। उन्होंने घाटमपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आज एक मौका और आया है वे अपने वोटों से संखवार को भारी मतो से विजयी बनाएं जिससे बहन मायावती के हाथों को मजबूती मिल सके।