लखनऊः उत्तर प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार। दो या तीन मंत्रियों की होगी छुट्टी। शामिल हो सकते हैं चार या पांच नये चेहरे। यूपी की बात के सूत्रों ने यह संकेत दिया है कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। संगठन में लंबे समय से काम कर रहे कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा एवं कुछ मंत्रियों के भ्रष्टाचार की शिकायतों पर उनके विभाग भी बदले जाएंगे और कुछ मंत्रियों ने अपने विभागों में अच्छा कार्य नही किया है। भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतें हाईकमान को मिल रही हैं, उन्हे हटाया जा सकता है।
यूपी की बात की टीम प्रदेश के कई मंत्रियों के कामकाज के बारे में लगातार अपनी खबरों के माध्यम से ध्यान आकृष्ट करा रही है। कई मंत्रियों की लगातार जिस तरह से शिकायतें मिल रही हैं उससे आलाकमान अवगत हो रहा है। कुछ मंत्री अपने विभागीय कार्यों में बिल्कुल रुचि नहीं लेते और उनके विभाग को विभागीय अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव द्वारा चलाया जा रहा है।
कई विभागीय मंत्री महीनों महीनों तक अपने सचिवालय के कक्ष में नहीं बैठते। निश्चित रूप से संगठन ने जिस तरह से मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड जुटाया है, उसमे से कुछ लोगों का कार्य अच्छा नहीं है, उनकी छुट्टी होनी तय है। उनकी भी छुट्टी होनी तय है जिनसे मुख्यमंत्री नाराज हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार होली से पहले संभावित है।