...
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए एक सख्त निर्देश जारी किया है। जिन सरकारी कर्मचारियों ने अब तक अपनी संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया है, उन्हें मार्च में फरवरी का वेतन नहीं मिलेगा।
महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए वाराणसी में लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। वीकेंड पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु काशी पहुंचे, और अगले 48 घंटों में 20-25 लाख अतिरिक्त श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।
हमीरपुर के सायर गांव के किसानों ने रबी फसल की सिंचाई हेतु नहर में पानी न आने से जबरदस्त नाराजगी जताते हुए मौदहा-बिवांर मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। दोनों ओर लगती वाहनों की लाइन ने इस बात का संकेत दिया कि किसान इस समस्या से कितना परेशान हैं।
नोएडा में कूड़ा निपटान की समस्याओं को दूर करने के लिए 40 टन क्षमता वाला टीपीडी (ट्रीटमेंट एंड प्रोसेसिंग डिस्पोजल) प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट के तहत 15 टन मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी और 25 टन बायो-मैथेनाइजेशन के माध्यम से कूड़े का निपटान किया जाएगा।
नोएडा के दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य 90% पूरा हो चुका है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस वर्ष परीक्षा में कुल 54,37,233 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार ने केंद्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। उरई स्थित लल्ला धाम पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक प्रगति को गति देने और समावेशी विकास को सुनिश्चित करने वाला है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने संगम में स्नान करने के बाद सम्पूर्ण राष्ट्र के कल्याण के लिए की विशेष प्रार्थना की। बोले- सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति और भारत की अखंडता का प्रतीक है महाकुम्भ
महाकुम्भ में आखिरी स्नान पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तेज की तैयारियां, वीकएंड व पीक डे पर भीड़ नियंत्रण के लिए प्लान तैयार