वाराणसी में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने खिलाड़ियों को दीवाली से पहले तोहफा देने आ ऐलान किया है। इस दौरान लालपुर के क्रीड़ा संकुल में 200 बेड के हॉस्टल और 600 की क्षमता वाले हॉकी पवेलियन का आगाज करने का निर्णय लिया गया है।
वाराणसी में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने खिलाड़ियों को दीवाली से पहले तोहफा देने आ ऐलान किया है। इस दौरान लालपुर के क्रीड़ा संकुल में 200 बेड के हॉस्टल और 600 की क्षमता वाले हॉकी पवेलियन का आगाज करने का निर्णय लिया गया है।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सातवीं बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4:00 बजे मथुरा पहुंचेंगे। सभागार में विकास कार्यों के लिए 123 करोड़ रुपए की योजनाओं की स्वीकृति दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सभी 20 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। यूपी के 20 लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा वेतन
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने निकाय निदेशालय में शासन स्तर के अपने विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर विकास के कार्यों को गति प्रदान करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं शासन में नियुक्त अधिकारियों की गतिशीलता की समीक्षा की गई।
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. ने आज नोएडा क्षेत्र के निर्माण एवं सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रही है। शहर के अतिरिक्त कुंभ क्षेत्र में आगंतुकों के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। टेंट सिटी के साथ ही पहली बार अत्याधुनिक स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा प्रदान किए जाने पर विचार किया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए रोड मैप तैयार कर लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर भी जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले महीने 9 सीटों पर उपचुनाव हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी पूरा प्लान सामने आ गया है। सीएम योगी यूपी में ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे और एक-एक विधानसभा सीट पर दो-दो रैलियां करेंगे।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में कॉरपोरेशन का टर्नओवर 1448.24 करोड़ रुपये का रहा। कॉरपोरेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्जित टैक्स पूर्व लाभ, जोकि कॉरपोरेशन की स्थापना से अब तक का सर्वाधिक 87.80 करोड़ रुपये है।
दीपावली पर सहारनपुर वासियों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। सहारनपुर जनपद के सरसावा में नवनिर्मित नागरिक एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख एक बार फिर से घोषित हो गई। इस बार उद्घाटन की तारीख पूरी तरह से निश्चित है।
नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज एस.टी.पी. प्लांट संचालित न करने, MSW Rules 2016 का अनुपालन न करने, वेस्ट सेग्रिगेट न करने, गार्बेज बाहर सड़क पर फैलाने और सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने के विरुद्ध विभिन्न व्यवसायिक स्थलों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण करते हुए सक्रिय सदस्य के रूप में फिर से स्वयं को पार्टी के प्रति समर्पित किया है। सीएम योगी ने यह नवीनीकरण भाजपा के 'सक्रिय सदस्यता अभियान' के तहत किया है।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में तेज गति से विकास हो रहा है। खासकर जबसे आईएएस अधिकारी शशांक चौधरी ने नगर आयुक्त का पद संभाला है तब से नगर निगम क्षेत्र में काफी विकास कार्य देखने को मिला है। लेकिन विकास कार्यों में मेयर विनोद अग्रवाल रोड़ा बन रहे हैं।
अब काशी विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा के दर्शन करने के लिए व्यवस्थाएं बदल दी गई है। अब श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन की ओर से बड़ी राहत प्रदान की गई है।
उत्तर प्रदेश में नवंबर से पर्यटन सत्र प्रारंभ होगा। इसके लिए नेचर गाइड की तैनात किए जाएंगे। पर्यटकों को वन भ्रमण व वन्य जीवन से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए नेचर गाइड का प्रशिक्षण कराया जाता है।