1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Barabanki Flood News: बाराबंकी में बाढ़ से हाहाकार, सरयू में जलमग्न हो गए 55 घर…

Barabanki Flood News: बाराबंकी में बाढ़ से हाहाकार, सरयू में जलमग्न हो गए 55 घर…

बाराबंकी जिले में सरयू नदी की बाढ़ से लोगों के बीच हाहाकार का माहौल बना हुआ है। ऐसे में रामनगर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी की बाढ़ के चलते 55 घर नदी में समा गए हैं, जिसके चलते यहां के सभी लोग अब बेघर हो गए हैं। वहीं कुछ गांव के किनारों पर सरयू नदी से तेजी से कटान हो रहा है, जिसके कारण इन गांवों के लोगों ने अपना सामान समेटकर यहां से पलायन करना शुरू कर दिया है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Barabanki Flood News: बाराबंकी में बाढ़ से हाहाकार, सरयू में जलमग्न हो गए 55 घर…

बाराबंकी जिले में सरयू नदी की बाढ़ से लोगों के बीच हाहाकार का माहौल बना हुआ है। ऐसे में रामनगर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी की बाढ़ के चलते 55 घर नदी में समा गए हैं, जिसके चलते यहां के सभी लोग अब बेघर हो गए हैं। वहीं कुछ गांव के किनारों पर सरयू नदी से तेजी से कटान हो रहा है, जिसके कारण इन गांवों के लोगों ने अपना सामान समेटकर यहां से पलायन करना शुरू कर दिया है।

वहीं सरयू नदी की बाढ़ से परेशान लोगों का हाल जानने के लिए रविवार को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंचे। उन्होंने बेघर हुए 55 बाढ़ पीड़ितों को एक लाख 20-20 हजार की सहायता राशि दी। इस दौरान राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचने का आश्वासन दिया।

सरयू नदी खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर

बता दें कि रविवार को बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर था। नदी का जलस्तर बढ़ने से रामनगर तहसील क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। कचनापुर, सरसण्डा, बतनेरा, सुन्दरनगर, कोड़री हेतमापुर, केदारीपुर, बल्लोपुर गायाघाट, ललपुरवा, गांव के घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में तटबंध के अंदर बसे किसानों के खेत टापू बन गए हैं।

नदी का पानी अब गांव की तरफ बढ़ रहा है। तेलवारी, गोबरहा, मझारायपुर, परसवाल, कहरानपुरवा, बीहड़, टेपरा, सनावा, सरायसुर्जन, भैरवकोल व भयकपुरवा गांवों के चारों तरफ पानी भर गया है। प्रशासन ने इन ग्रामीण के लिए बाढ़ चौकी शुरू करते हुए नावें लगा दी हैं। प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है।

पीड़ितों को एक लाख 20 बजार राशि देने की कही बात

वहीं खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने भी रविवार को रामनगर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान राज्यमंत्री सतीश शर्मा पंडित पुरवा गांव में लगे शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने नदी में समा गए 55 घरों के बाढ़ पीड़ितों को एक लाख 20-20 हजार की सहायता राशि दी। इस दौरान राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूंजी योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर हम लोग बबुरी गांव गए हुए थे।

वहां पर 55 घर नदी में समा गए हैं, राज्य मंत्री ने कहा कि ऐसी संकट की घड़ी में हमारी सरकार सभी पीड़ितों के साथ है। सभी 55 पीड़ितों को एक लाख 20-20 हजार की सहायता राशि दी गई है। सभी के आवास आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में भी करीब 300 लोगों को आवास दिया गया है। राज्य मंत्री ने कहा कि यहां मौके पर अधिकारी मौजूद हैं सभी को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...