देवरिया के विकास को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अप्रैल को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे में मुख्यमंत्री करीब 676 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से कुल 501 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय, पड़ियापार, विकासखंड देसही में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर आमजन से संवाद भी करेंगे और जिले की विकास योजनाओं की दिशा और दशा को लेकर भविष्य का रोडमैप भी प्रस्तुत करेंगे।
सीएम योगी इस दौरे में 341 परियोजनाओं का लोकार्पण और 160 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं में सर्वाधिक 215 परियोजनाएं जिला पंचायत से संबंधित हैं, जिनकी लागत लगभग 22.59 करोड़ रुपये है।
शिलान्यास के मामले में, सबसे अधिक परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग की हैं। मुख्यमंत्री यहां 28 निर्माण परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे।
शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं में शामिल हैं:
इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा देवरिया के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम होगा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, खासतौर से देवरिया जैसे जिलों को लंबे समय तक विकास की मुख्यधारा से दूर माना जाता था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिससे देवरिया के नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं और जीवन स्तर में सुधार मिलने की उम्मीद की जा रही है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आम जनता के बैठने और सुविधा प्रबंधन तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के इस दौरे से देवरिया के विकास को नई गति मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।