1. हिन्दी समाचार
  2. आगरा
  3. Agra News: ताज नगरी में स्वच्छता मिशन पूरी तरह फेल, नीतियों पर पलीता लगा रहे अधिकारी

Agra News: ताज नगरी में स्वच्छता मिशन पूरी तरह फेल, नीतियों पर पलीता लगा रहे अधिकारी

ताज नगरी आगरा में सरकार का स्वच्छता मिशन पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की नाकामी की वजह से कई वार्ड गंदगी के ढ़ेर में तब्दील हो गए हैं। चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। जिसके चलते लोग अब बीमार पड़ेने लगे हैं। वहीं स्थानीय लोगों की तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारियों के कान बंद हो रखे हैं।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Agra News: ताज नगरी में स्वच्छता मिशन पूरी तरह फेल, नीतियों पर पलीता लगा रहे अधिकारी

ताज नगरी आगरा में सरकार का स्वच्छता मिशन पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की नाकामी की वजह से कई वार्ड गंदगी के ढ़ेर में तब्दील हो गए हैं। चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। जिसके चलते लोग अब बीमार पड़ेने लगे हैं। वहीं स्थानीय लोगों की तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारियों के कान बंद हो रखे हैं।

ये तस्वीरें जो आप देख रहे हैं ये ताज नगरी आगरा के बोदला स्थित बैनारा रोड की हैं। जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां के क्षेत्रीय लोग कई महीनों से इस गंदगी के चलते बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि महीनों से पड़ी इस गंदगी की बदबू के कारण यहां कुछ देर भी रुकना बहुत मुश्किल हो जाता है। वहीं इस गंदगी के चलते लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है।

क्षेत्रीय लोग बेहद परेशान हैं। यूपी की बात की टीम ताज नगरी आगरा के तमाम वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही है। जहां तमाम वार्ड कूड़े से भरे हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी आज तक उन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है। लोग अब इसी गंदगी के साथ अपना जीवन बसर कर रहे हैं।

एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सफाई व्यवस्था को लेकर बेहद सशक्त नजर आ रहे हैं लेकिन वहीं ताज नगरी आगरा में नगर निगम के जिम्मेदार सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की इन नीतियों पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं।

सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के जिम्मेदारों का बोदला स्थित बेनारा रोड पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। लोग नगर निगम से गंदगी से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि कब तक नगर निगम के जिम्मेदार इस क्षेत्र की जन समस्याओं से जूझ रहे लोगों को निजात दिला पाते हैं या फिर ये लोग इसी गंदगी के साथ रहने पर मजबूर रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...