Site icon UP की बात

UP LS Election 2024: CM Yogi बोले सपा और कांग्रेस जीत गए को लग जाएगा जजिया कर?

Yogi said in Misrikh, Sitapur- 'New India does not kneel before terrorism'

LS Election 2024: योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है। वे सत्ता में आते ही जजिया कर लाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि यह गठबंधन राम विरोधी है।

मोदी की लहर अब सुनामी बन चुकी है

योगी ने कहा कि चुनाव के चार चरणों के बाद देश के अंदर मोदी की लहर सुनामी में परिवर्तित हो चुकी है। आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी गठबंधन की हवा निकल चुकी है और इनकी नकारात्मक राजनीति को जनता ने मानने से इनकार कर दिया है। आश्चर्य होता है लेकिन खरगे जी को सच बोलने की आदत डाल लेनी चाहिए। प्रदेश में वैसे भी कांग्रेस का सफाया हो चुका है। फिर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या सपा, सबने बंटवारे की ही बात की है।

कांग्रेस से जनता ने 2014 में ही छुड़ा लिया था पिंड

भाजपा नेता ने कहा कि भारत का जागरुक अभियान 2014 में ही कांग्रेस से अपना पिंड छुड़वा चुका है, ऐसे में अब कांग्रेस कभी भी देश की सत्ता में नहीं आ सकती है। ये गुमराह की राजनीति पर बल देते हैं और बाबा साबेह का सबसे ज्यादा अपमान यदि किसा ने सबसे ज्यादा किया है तो वह है कांग्रेस वहीं सपा भी इसमें पीछे नही है।

आगे सीएम ने दावा करते हुए कहा कि बाबा साहब के नाम पर बना हुआ मेडिकल कॉलेज का नाम इन्होंने ही हटा दिया था। फिर कांशीराम के नाम पर बने कॉलेज का नाम भी बदल दिया था।

कांग्रेस का सिद्धांत बांटो और राज करो – योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एक ही सिद्धांत है बांटो और राज करो। देश की आस्था के साथ भी ये लोग खिलवाड़ करने से पीछे नहीं हटते हैं। इन्हीं मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान राम और शिव को लड़ाने का प्रयास किया। जो कि इनकी क्षुद्र मानसिकता को दिखाती है पर ये नया भारत है मतदाता को पता है क्या करना है।

पीएम मोदी ने बढ़ाया देश का सम्मान

योगी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत देश सम्मान, सुरक्षा और सुशासन के नए माहौल में जी रहा है। वहीं इस विकसित भारत में हर गरीब के जीवन में बिना भेदभाव के परिवर्तन होने वाला है, लेकिन उससे ये लोग चिढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में जितनी छेड़छाड़ कांग्रेस पार्टी ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया। वहीं आने वाले चरणों में मतदाता अपने वोट के ताकत से देश को नए राह पर ले जाएंगे।

Exit mobile version