
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रीगोरखनाथ मन्दिर में परम्परागत रूप से गोरक्षपीठाधीश्वर महंत सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रों के बीच मॉ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर सभी प्रदेश वासियों को शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। तकरीबन दो घंटे तक मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में शुक्रवार की सुबह 4 बजे से 6 बजे तक चली पूजा में गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी देव विग्रहो का षोडशोपचार पूजन किया।
श्रीदुर्गा सप्तशती एवं देवी पुराण का पाठ मठ पुरोहित पंडित रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व 11 पंडितों द्वारा सम्पन्न हुआ। उसके बाद क्षमा प्रार्थना के बाद आरती सम्पन हुई। आरती के पश्चात् प्रसाद वितरित हुआ। पूजन में पुरोहित डॉ अरविन्द चतुर्वेदी, डॉ रोहित मिश्र, डॉ दिग्विजय शुक्ल, पुरूषोत्तम चौबे शामिल हुए। पूजन में मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ
अपने ट्वीटर हेंडल @myogiadityanath से ट्वीट किया कि, ‘आप सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मॉ ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना है कि वह हम सभी को त्याग, संयम व सदाचार के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें, जिससे हम सभी अपने कार्यों में सफल हों। जय देवी माँ!