Site icon UP की बात

UP NEWS : सीएम योगी का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, यूपी के 20 लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा वेतन

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सभी 20 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने 30 अक्टूबर से पहले वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद वेतन भुगतान दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज से पहले होगा। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने दीपावली के पर्व से पहले वेतन देने का आदेश जारी कर दिए हैं।

Exit mobile version