1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Priyanka Gandhi News: प्रियंका का कद कांग्रेस ने किया छोटा, वायनाड से चुनाव लड़वाने पर बोले प्रमोद कृष्णम

Priyanka Gandhi News: प्रियंका का कद कांग्रेस ने किया छोटा, वायनाड से चुनाव लड़वाने पर बोले प्रमोद कृष्णम

कल देर शाम राहुल गांधी ने केरल के वायनाड सीट को छोड़कर रायबरेली सीट से सांसद बने रहने की आधिकारिक घोषणा कर दी। जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल के वायनाड से कांग्रेस पार्टी चुनाव में उतार रही है। ऐसे में किन नेताओं ने अभी तक क्या प्रतिक्रिया दी है आइए जानते हैं।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Priyanka Gandhi News: प्रियंका का कद कांग्रेस ने किया छोटा, वायनाड से चुनाव लड़वाने पर बोले प्रमोद कृष्णम

कल देर शाम राहुल गांधी ने केरल के वायनाड सीट को छोड़कर रायबरेली सीट से सांसद बने रहने की आधिकारिक घोषणा कर दी। जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल के वायनाड से कांग्रेस पार्टी चुनाव में उतार रही है। ऐसे में किन नेताओं ने अभी तक क्या प्रतिक्रिया दी है आइए जानते हैं।

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका को लेकर कहा है कि, कांग्रेस पार्टी में प्रियंका के कद को छोटा करने की कोशिश की गई है। प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव लड़वाकर कांग्रेस ने ये सिद्ध कर दिया कि पार्टी को हिंदुओं पर भरोसा नहीं है। अगर उन्हें हिंदुओं पर भरोसा होता तो उन्हें कहीं और से चुनाव लड़ा सकते थे।

मीडिया से बातचीत करते हुए कृष्णम बोले

मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कृष्णम ने कहा कि- “प्रियंका कांग्रेस के अंदर सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था। पार्टी की कमान उनको सौंप देनी चाहिए थी।” बता दें कि मंगलवार को राहुल ने वायनाड सीट छोड़ने का ऐलान किया और कहा कि वह रायबरेली से सांसद रहेंगे। ऐसे में वायनाड से प्रियंका चुनाव लड़ेंगी। यह प्रियंका का पहला चुनाव है जो वह वायनाड से लड़ेंगी।

आपको स्पष्ट कर दें कि कृष्णम एक समय प्रियंका के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं। पर पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने के कारण कांग्रेस ने फरवरी 2024 में उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

प्रियंका राजनीति में सक्रिय…पर पहला चुनाव वायनाड से

प्रियंका गांधी करीब 15 साल से राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। वह 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी की प्रभारी भी रहीं हैं। बार-बार उनके चुनाव में उतरने के कयास लगाए जाते थे, लेकिन वह चुनाव से दूर ही रहीं। वायनाड उपचुनाव में प्रियंका पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं।

वहीं वायनाड से प्रत्याशी के तौर पर ऐलान के बाद प्रियंका ने कहा, ‘मुझे वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में बहुत खुशी होगी। मैं उन्हें उनकी (राहुल की) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। कड़ी मेहनत करूंगी। मेरा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है। हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे।’

किसने क्या दी प्रतिक्रिया

पति रॉबर्ट वाड्रा ने शेयर की फोटो

वीडी सतीशन ने फेसबुक पर लिखा- जरूर जीतेंगी प्रियंका

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा-राहुल और पार्टी ने प्रियंका को वायनाड भेजा है। वायनाड में स्वागत है, प्रियंका गांधी। ऐतिहासिक जीत के साथ प्रियंका केरल की सबसे लोकप्रिय सांसद बन जाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा-संसद में दो गांधीवादी आवाजें गूंजेंगी

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन ने प्रियंका की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए कहा, अब से संसद में केरल के लिए दो गांधीवादी आवाजें गूंजेंगी।

प्रियंका जीतीं तो संसद में गांधी परिवार के 3 सदस्य

अगर प्रियंका वायनाड से जीतती हैं, तो नेहरू-गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में होंगे। सोनिया गांधी राज्यसभा में और राहुल और प्रियंका लोकसभा में।

राम मंदिर के फैसले को पलटना चाहते हैं राहुल गांधी

प्रमोद कृष्णम ने 6 मई को अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था- मैंने कांग्रेस में 32 साल से भी ज्यादा समय व्यतीत किए हैं। जब राम मंदिर का फैसला आया और मंदिर बनना शुरू हुआ, उसके बाद राहुल गांधी ने अपने नजदीकी लोगों की एक बैठक बुलाई। और, अमेरिका के रहने वाले अपने एक शुभ चिंतक के इशारे पर राहुल गांधी ने ये बात कही थी कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम सुपर पावर कमिशन बनाकर राम मंदिर के फैसले को पलट देंगे। उन्होंने (राहुल) ये भी कहा था कि जिस तरह तीन तलाक प्रकरण में राजीव गांधी ने शाह बानो का फैसला पलटा था, तो राम मंदिर का फैसला क्यों नहीं बदला जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...