1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Noida News: सपा-कांग्रेस के दांव-पेंच के बाद भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा का रहा दबदबा

Noida News: सपा-कांग्रेस के दांव-पेंच के बाद भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा का रहा दबदबा

आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर लोस-13 सीट पर सपा-कांग्रेस के गठबंधन कई दांव-पांच लगाए पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार रिकॉर्ड 5,59,472 मतों से विजयी हुए। जो इस चुनाव में प्रदेश के सबसे अधिक मत से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी हैं। बता दें कि शर्मा को कुल 8,57,829 मत प्राप्त हुआ है और इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र सिंह नागर को हराया इन्हें इस चुनाव में 2,98,357 मत मिले थे वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को 2,51,615 वोट प्राप्त हुए।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Noida News: सपा-कांग्रेस के दांव-पेंच के बाद भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा का रहा दबदबा

आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर लोस-13 सीट पर सपा-कांग्रेस के गठबंधन कई दांव-पांच लगाए पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार रिकॉर्ड 5,59,472 मतों से विजयी हुए। जो इस चुनाव में प्रदेश के सबसे अधिक मत से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी हैं। बता दें कि शर्मा को कुल 8,57,829 मत प्राप्त हुआ है और इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र सिंह नागर को हराया इन्हें इस चुनाव में 2,98,357 मत मिले थे वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को 2,51,615 वोट प्राप्त हुए।

2014 से लगातार तीन बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा सांसद डॉक्टर महेश 2009 में हुए आम चुनाव में करीब 15 हजार वोटों से हार गए थे। उस समय बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र नागर ने उन्हें राजनीतिक मैदान पर हराया था। इसके बाद 2014 में बीजेपी ने सपा के उम्मीदवार 2,80,212 मतों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं 2019 में भाजपा का जीत का अंतर विपक्षी पार्टियों से और बढ़ गया। इस आम चुनाव में महेश ने बसपा से प्रत्याशी को 3,36,922 मतों से हराया। गौरतलब है कि आम चुनाव 2019 में बसपा और सपा का गठबंधन था।

इंडी गठबंधन के यहां से हारने का 5 वजह

  • इस सीट से दो बार सपा ने अपने प्रत्याशी बदले। जिससे पार्टी में गुटबाजी का माहौल बन गया।
  • यहां पर पार्टी ने अन्य स्थानों के मुकाबले स्टार प्रचारक कम रहे।
  • शहरी वोटरों पर ध्यान न देकर केवल रैलियों का आयोजन करना।
  • नो रजिस्ट्री नो वोट जैसे गंभीर मामले को भुनाने में कामयाब नहीं रही।
  • भाजपा के कोर वोटर भाजपा के साथ ही रहे।
  • इंडी गठबंधन के तहत एक साथ होने पर भी कांग्रेस और सपा का एक साथ न रहना।

समीकरण नहीं आया काम, भाजपा का कोर वोटर भाजपा के साथ

Cabinet Minister Piyush Goyal is roaming from street to street in Varanasi asking for votes for Modi

गौतमबुद्ध नगर में करीब 3.5 लाख से ज्यादा गुर्जर समाज के लोग हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सपा ने यहां से डॉक्टर महेंद्र नागर को प्रत्याशी बनाया था। वहीं हर बार की तरह गौतमबुद्ध नगर में जातिगत फैक्टर काम नहीं आया। इस चुनाव में, ठाकुरों ने राजेंद्र सोलंकी का साथ नहीं दिया जबकि यहां पर ठाकुर की संख्या करीब 4.5 लाख है। यहां हर बार की तरह 60 फीसद आबादी प्रवासी या काम काजी है जो कि यहां के चुनाव में हावी रहे। यही मतदाता भाजपा का कोर वोटर हैं।

वोटिंग कम पर भाजपा का मार्जिन अधिक

गौरतलब है कि इस बार गौतमबुद्ध नगर का चुनाव गांव को ध्यान में रखकर लड़ा गया। यहां के प्रमुख पार्टियों ने गांवों में सबसे ज्यादा प्रचार-प्रसार और लोगों से संवाद किया। क्योंकि सभी पार्टियों को यह उम्मीद थी कि गांव में जिसकी पकड़ सबसे ज्यादा होगी वही वोट अपनी ओर ले जाएगा। जिसके चलते दादरी, खुर्जा और सिकंदराबाद में प्रत्याशियों ने खुब प्रचार किया। जबकि भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर में स्टॉर प्रचारकों की फौजको मैदान पर उतार दिया। खुद प्रत्याशी ने गांवों में जाकर अपना प्रचार किया और स्टॉर प्रचारों ने कोर वोटर को दूर जाने नहीं दिया। यही वजह रही कि डॉक्टर शर्मा ने यहां से तीसरी बार विजय प्राप्त की।

52.46 मतदान प्रतिशत रहा

डॉक्टर महेश शर्मा के समक्ष मतदाताओं ने अन्य सभी 14 प्रत्याशियों को सिरे से नकार दिया। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में कुल 24 राउंड में काउंटिंग हुई और पहले ही राउंड से भाजपा ने अपनी बढ़त बनाए रखी। जो कि अंतिम राउंड तक जारी रही। डॉक्टर महेश शर्मा को कुल 8 लाख 57 हजार 829 वोट प्राप्त हुए। ये वोट तब मिले जब नोएडा में 2019 के कंपेरिजन, वोटिंग प्रतिशत काफी कम था। 2019 में कुल 60.49 प्रतिशत मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया था। जबकि 2024 में 52.46 प्रतिशत मतदान ही हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...