Site icon UP की बात

UP Flood News: 17 जिलों में बाढ़ के हालात से करीब 97 गांवों से प्रशासन का टूटा संपर्क

UP FLOOD NEWS

UP FLOOD NEWS

यूपी के 17 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जिसके चलते 97 गांवों से प्रशासन का संपर्क टूट गया है वहीं करीब 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। इसी के साथ नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके बाढ़ ग्रस्त हो चुके हैं।

गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। लोग सड़कों पर नाव चला रहे हैं। बाड़ से घर का एक फ्लोर डूब चुका है। हरदोई में इतनी बारिश हुई कि लोगों के घरों में घुटने तक पानी भर गया।

आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी बात कही है। 26 जिलों में बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

24 घंटे में केवल 7 MM बारिश

यूपी में 1 जून से अभी तक नॉर्मल से 14% ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं 44 दिनों में 240 MM बारिश हो चुकी है। जबकि यहां के बारिश का औसत 209 MM का ही है। रविवार को यहां 50 जिलों में सिर्फ 7 MM बारिश हुई। सबसे ज्यादा 58 मिलीमीटर हमीरपुर में बारिश हुई। जबकि कन्नौज सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान 22.5 डिग्री बाराबंकी में रिकॉर्ड किया गया।

अगस्त में मानसून ब्रेक

आपको बता दें कि अगले 2 दिनों तक प्रतापगढ़ को छोड़कर सभी 74 जिलों में बारिश या बादल छाने का कोई अलर्ट नहीं मिला है। सभी 74 जिले ग्रीन जोन में हैं। इसी के साथ 18 जुलाई को 35 जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जुलाई के अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश होने की संभावना है और अगस्त में मानसून ब्रेक हो सकता है। यानी जुलाई के मुकाबले अगस्त में कम बारिश होगी।

Exit mobile version