Site icon UP की बात

Kanpur News: कानपुर में अंडरग्राउंड कूड़ा अड्‌डा बनने के बाद भी गंदगी से नहीं मिल रही निजात, लोग बोले नहीं होती कोई सुनवाई

यूपी के कानपुर शहर की सफाई व्यवस्ता दम तोड़ रही है। वार्डों से समय से कूड़ा नहीं उठता है। वहीं कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनने के बाद भी कूड़ा डंप किया जा रहा है। जिससे योगी के स्मार्ट सिटी मिशन की धज्जियां उड़ रही है। आपका बता दें कि मरियमपुर से नजीराबाद जाने वाले मुख्य मार्ग पर कौशलपुरी के पास कूड़ाघर बन चुका है।

यूपी के कानपुर शहर की सफाई व्यवस्ता दम तोड़ रहा है। वार्डों से समय से कूड़ा नहीं उठता है। वहीं कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनने के बाद भी कूड़ा डंप किया जा रहा है। जिससे योगी के स्मार्ट सिटी मिशन की धज्जियां उड़ रही है। आपका बता दें कि मरियमपुर से नजीराबाद जाने वाले मुख्य मार्ग पर कौशलपुरी के पास कूड़ाघर बन चुका है।

अधिकारी समस्या ही नहीं सुनते

कानपुर के मुख्य मार्ग पर सफाई कर्मचारी वार्डों से झाडू लगाने के बाद निकला कूड़ा रोड पर डंप कर रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भीषण बदबू का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कूड़ा डालने से चौड़ा मार्ग सकरा हो चुका है। जिससे जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर निगम अधिकारी सुन ही नहीं रहे हैं।

शौचालय के बाहर कूड़ाघर

कौशलपुरी वार्ड-85 में आता है। क्षेत्र में रहने वाले मुकेश गुप्ता ने बताया कि कौशलपुरी मेन रोड पर शौचालय के बाहर कूड़ाघर बना दिया गया है। नगर निगम सफाई कर्मचारी मुख्य मार्ग कूड़ा डंप कर रहे हैं। जिससे भीषण बदबू व गंदगी रहती है। समय से कूड़ा उठाया भी नहीं जाता है जिससे समस्या गंभीर होती जा रही है।

भूमिगत कंटेनर गलत लगाए हैं

बता दें कि कानपुर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शौचालय के बगल में गीला व सूखा कूड़ा डालने के लिये छह माह पहले अंडरग्राउंड कूड़ा कंटेनर स्थापित किये गये, लेकिन न ही उसमें कूड़ा जाता है और न ही उससे निकाला जाता है।

कूड़ा कंटेनर गलत स्थापित कर दिये

हरजीत सिंह ने बताया कि कूड़ा कंटेनरों को गलत स्थापित किया गया है, एक बार मशीन कूड़े को लेने आई थी। क्योंकि कंटेनर दीवार से सटाकर लगाए गये हैं इसलिये दिक्कत आ रही है। नगर निगम के ठेकेदार ने पैसा बर्बाद कर दिया है।

स्थानीय लोग बोले-कोई सुनवाई नहीं हो रही

स्थानीय लोगों ने कहा कि कूड़ाघर बनाने से यातायात प्रभावित होता है। जिससे क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है। कई शिकायतें की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं आस-पास के रेस्टोरेंट वाले बचा हुआ खाना मुख्य मार्ग पर कूड़ाघर में डालते हैं। इससे गाय और कुत्ते एकत्र होने लगे हैं। जिससे आम लोगों को समस्या ता सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version