Site icon UP की बात

हरदोई में SSP, SP और CO बनी छात्राएं, महिलाओं और बच्चों में पुलिस के प्रति डर का माहौल खत्म करने का प्रयास

हरदोई जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं सशक्त बनाने के लिए एक दिन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक, पुलिस अधिक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। छात्राओं ने कहा कि इससे उनके अंदर पुलिस के प्रति अपनत्व बढ़ा है और पुलिसिंग के बारे में जानने को मिला है।

योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत हरदोई पुलिस ने छात्राओं को एक दिन के लिए एसपी,एएसपी और सीओ बनाया है। जिसमें बेनी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा शुभी मिश्रा को एक दिवसीय एसपी हरदोई बनाया गया। साथ ही सुहानी दीक्षित को एएसपी पश्चिमी, तान्या शुक्ला को एएसपी पूर्वी, विदुषी शुक्ला को क्षेत्राधिकारी हरियावां बनाया गया। सभी छात्राओं ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी और उसको संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

छात्राओं को एक दिन के लिए पुलिस अधिकारी बनाने का उद्देश्य है कि उनको पुलिस की कार्यशैली को नजदीक से जानने को मिलेगा। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों को पुलिस के प्रति उत्पन्न भय को समाप्त करने का प्रयास है। पुलिस अधिक्षत हरदोई राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत मिशन आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिला कांस्टेबल और स्थानीय पुलिसकर्मी छात्राओं और बच्चों को जागरूक कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि स्कूल और गांव में गोष्ठी लगाकर उनको विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिससे वह किसी मुसीबत में फंसी हो तो उन नंबरों को डॉयल कर पुलिस की मदद से खुद की हिफाजत कर सकें। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को एक दिन के लिए एसपी,एएसपी,सीओ बनाया गया है। इससे महिलाओं और बच्चों के अंदर पुलिस के प्रति व्याप्त भय खत्म होगा और वह आगे बढ़ने में सफलता हासिल करेंगी।

Exit mobile version