1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. GZB News: सीएम योगी ने गाजियाबाद में अखिलेश यादव और राहुल गांधी को कहा भस्मासुर

GZB News: सीएम योगी ने गाजियाबाद में अखिलेश यादव और राहुल गांधी को कहा भस्मासुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तुलना भस्मासुर से की।

By: Priya Tomar  RNI News Network
Updated:
GZB News: सीएम योगी ने गाजियाबाद में अखिलेश यादव और राहुल गांधी को कहा भस्मासुर

GZB News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोल दिया है।

योगी आदित्यनाथ का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले जितने भी अपराधी पकड़े गए। वह सभी अपराधी समाजवादी पार्टी से ही जुड़े हुए हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

सीएम ने कांग्रेस-सपा की तुलना भस्मासुर से की

दरअसल, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तुलना भस्मासुर से कर दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब-जब जनता ने इन्हें शक्तियां दीं तो उसका  उन्होंने दुरुपयोग  किया है। उन्होंने कहा कि जब-जब जनता ने इन्हें शक्तियां दीं तो  जनता की आस्था पर प्रहार  किया है।

दो लड़को की जोडी प्रदेश को लूटने के लिए निकली: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि  पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को केवल लूटा है। और अब एक बार फिर दो लड़कों की जोड़ी प्रदेश को लूटने के लिए निकली है। इन लोगों ने परिवार के अलावा किसी का हित नहीं किया। लेकिन अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति की राह पर है।

देश के विकास में रोड़ा अटकाने का काम करती है कांग्रेस- सपा: CM

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में चाहे राम सेतु तोड़ने का काम हो, कश्मीर में उग्रवाद, या फिर राम मंदिर में रोड़ा अटकाने का यह सब काम  कांग्रेस ने किया उसके साथ ही समाजवादी पार्टी भी उसी चाल पर चल रही थी।

यह माफिया के सामने नाक रगड़ते थे, माफियाओं के सामने घुटने टेक रहे थे। कैराना में हिंदुओं को इन्ही के कारण पलायन करना पड़ा था। औरंगजेब की आत्मा इनके अंदर घुस चुकी है। लेकिन आज माहौल अलग है। यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। जहां प्रदेश में पहली बार 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए है. जिसका मतलब है , जिसका मतलब है प्रदेश में डेढ़ करोड़ नौजवानों को नौकरी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...