Site icon UP की बात

Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज, योगी ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सीएम योगी ने मंगलवार को लखनऊ में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान योगी ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। इससे भारत के करीब 140 करोड़ भारतवासियों को आर्थिक रूप में मदद मिलेगी।

सीएम योगी ने कहा कि- हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र, व्यवसायी और सामाजिक सांस्कृतिक संगठन के लोग सम्मिलित हो रहे हैं। जो कि एक नए भारत का दर्शन करता है।

4.75 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य

इस बार यूपी की योगी सरकार 4.75 करोड़ से अधिक तिरंगे फहराने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बता दें कि 2023 में प्रदेश में 4.5 करोड़ तिरंगे फहराए गए थे। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत यूपी में हर घर, सरकारी दफ्तर, गली, नुक्कड़ तक तिरंगा लहराया जाएगा। इसके अलावा तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा सेल्फी का आयोजन भी होगा।

Exit mobile version