उत्तर प्रदेश, जो कभी अपराध, दंगों और माफियाओं के प्रभाव के लिए कुख्यात था, अब मजबूत कानून-व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के कारण अपराधियों में भय व्याप्त है, और नागरिक स्वयं को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार
योगी सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं, जिससे प्रदेश में अपराध दर में भारी गिरावट आई है। प्रदेश पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए गए अभियानों ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है।
पुलिस मुठभेड़ और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई
- 2017 से अब तक पुलिस ने 222 कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
- 8,118 अपराधी घायल हुए, जबकि 20,221 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
- 79,984 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
- 930 अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कठोर कार्रवाई की गई।
- 142 अरब से अधिक की अवैध संपत्ति को जब्त या ध्वस्त किया गया।
माफियाओं और संगठित अपराध पर शिकंजा
- प्रदेश सरकार ने माफियाओं और संगठित अपराधियों पर भी बड़ा प्रहार किया है।
- चिन्हित 68 माफिया अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हुई।
- 73 मुकदमों में 31 माफिया और 74 सहयोगियों को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा दी गई।
- 752 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत दंडित किया गया।
- 4,076 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को जब्त किया गया।
ऑपरेशन कन्विक्शन: अपराधियों को सख्त सजा
प्रदेश में अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने के लिए “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान चलाया गया, जिसके तहत:
- 51 अपराधियों को मृत्युदंड दिया गया।
- 6,287 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा हुई।
- 1,091 अपराधियों को 20 वर्ष से अधिक की सजा सुनाई गई।
- 3,868 अपराधियों को 10 से 19 वर्ष तक की सजा दी गई।
- 5,788 अपराधियों को 5 वर्ष से कम की सजा मिली।
एसटीएफ और एटीएस की सफलता
- विशेष कार्यबल (STF) और आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने भी अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है।
- एसटीएफ ने 2017 से अब तक 653 बड़े अपराध होने से पहले ही रोक दिए।
- एटीएस ने 130 आतंकवादियों और 171 रोहिंग्या/बांग्लादेशी अपराधियों को गिरफ्तार किया।
भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई
- प्रदेश सरकार ने भूमि कब्जाने वाले माफियाओं पर भी प्रभावी प्रहार किया है।
- 66,000 हेक्टेयर से अधिक सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया।
- 142 भू-माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
महिला सुरक्षा में बड़ा सुधार
- योगी सरकार ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
- 27,425 मामलों में दोषियों को सजा दिलाई गई।
- पॉक्सो एक्ट के तहत 11,254 मामलों में सख्त कार्रवाई हुई।
- दहेज हत्या के 3,775 मामलों में अभियुक्तों को सजा सुनाई गई।
- उत्तर प्रदेश बना कानून व्यवस्था का मॉडल
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश न केवल अपराध-मुक्त हो रहा है, बल्कि एक आदर्श कानून-व्यवस्था वाला राज्य भी बन रहा है। संगठित अपराध पर कड़े प्रहार, माफिया और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई ने प्रदेश को एक नया स्वरूप दिया है। आज उत्तर प्रदेश देशभर में एक ऐसे राज्य के रूप में उभर रहा है जहां कानून का राज स्थापित है और अपराधी खुद को बचाने के लिए प्रदेश छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। योगी सरकार की यह नीति आने वाले वर्षों में भी प्रदेश को सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने में सहायक होगी।