1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prayagraj News: बेटी पर हाथ डाला तो हाथ-पैर अलग होंगे- Cm Yogi

Prayagraj News: बेटी पर हाथ डाला तो हाथ-पैर अलग होंगे- Cm Yogi

प्रयागराज में सीएम योगी ने कहा- हम अपराध और अपराधियों को बख्शेंगे नहीं। हम सुरक्षा और सम्मान सबको देंगे। विकास सभी का करेंगे। लेकिन, किसी ने राह चलती बेटी पर हाथ डालने का प्रयास किया तो उसके हाथ अलग होंगे, पैर अलग होंगे। जुलूस निकलवा देंगे।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Prayagraj News: बेटी पर हाथ डाला तो हाथ-पैर अलग होंगे- Cm Yogi

प्रयागराज में सीएम योगी ने कहा- हम अपराध और अपराधियों को बख्शेंगे नहीं। हम सुरक्षा और सम्मान सबको देंगे। विकास सभी का करेंगे। लेकिन, किसी ने राह चलती बेटी पर हाथ डालने का प्रयास किया तो उसके हाथ अलग होंगे, पैर अलग होंगे। जुलूस निकलवा देंगे।

सीएम ने कहा- बड़ी बड़ी घोषणा करने वाले लोग माफिया के सामने कभी नाक रगड़ते थे। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे। बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए। ये दंगाइयों और माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाले क्या बुलडोजर चलाएंगे। इन्हें बुलडोजर देखते ही हार्ट अटैक आ जाएगा।

सीएम योगी ने फूलपुर के इफको में रोजगार मेला का शुभारंभ किया। यहीं पर 15448 युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे। 633 करोड़ की 407 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र को 111 करोड़ की 146 परियोजनाओं की सौगात दी।

प्रयागराज में क्या बोले सीएम योगी

  • ज्यादा वसूली पर चाचा को धक्का मार दिया जाता।
  • यूपी में अब नौकरी की कमी नहीं रहेगी।
  • अब कोई दंगा कर पाएगा क्या।
  • जो नौजवानों से खिलवाड़ करेगा वो जेल जाएगा।
  • सत्ता में आए तो चाचा भतीजे लूट करने लगे।
  • 2017 के पहले यहां के लोगों को सम्मान नहीं मिलता था।
  • 2013 के कुंभ में जो आया उसने दोबारा न आने का संकल्प लिया।
  • बुलडोजर देखते ही इन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा।
  • बेटी पर हाथ डाला तो हाथ-पैर अलग होंगे।
  • अखिलेश माफियाओं को गले का हार बनाकर रखते थे।
  • पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति की छाप छोड़ेगा प्रयागराज।
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...