1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. UP POLITICS: उपचुनाव के मद्देनजर अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा, कमजोर बूथों पर बनाएं पकड़

UP POLITICS: उपचुनाव के मद्देनजर अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा, कमजोर बूथों पर बनाएं पकड़

अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर बरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कमजोर बूथों को मजबूत करने का काम अभी से शुरू किया जाए।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
UP POLITICS: उपचुनाव के मद्देनजर अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा, कमजोर बूथों पर बनाएं पकड़

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर बरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कमजोर बूथों को मजबूत करने का काम अभी से शुरू किया जाए।

यूपी में पूर्ण बहुमत की सपा सरकार के लिए अभी से कमजोर बूथों को बनाए मजबूत

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का चार सौ पार का नारा हवा हो गया। वहीं, सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे यूपी में पूर्ण बहुमत की सपा की सरकार बनाने के लिए कमजोर बूथों को मजबूत करने का काम अभी से शुरू कर दें। सजातीय नेताओं की स्थानीय स्तर पर सभाएं कराकर इस लक्ष्य को हासिल करना है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में बहुत पीछे चला गया है। भाजपा सरकार ने अपने सात वर्ष के कार्यकाल में छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान, मजदूरों का शोषण किया है।

अखिलेश ने कहा पुलिस हिरासत में मौतें नहीं थम रही हैं। फर्जी एनकाउंटर का भी रिकार्ड कायम हो गया है। अब पीडीए ही एकमात्र विकल्प है जो लोगों को खुशहाल जिंदगी दे सकता है। उधर, अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...