Site icon UP की बात

Janmashtami News: आज 12 बजे मध्य रात्रि को होगा कन्हैया का जन्म, होगी महाआरती और पंचामृत अभिषेक

Janmashtami News: आज मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव काफी उत्साह व उल्लास के साथ पूरे ब्रज में मनाया जा रहा है। कान्हा के स्वागत में ब्रज को स्वर्ग की तरह सजाया गया है।

आज मध्यरात्रि 12 बजे को घर-घर कन्हाई जन्म लेंगे। हर घर में मंगल बधाई गीत गूजेंगे। इसी अवसर पर उनके दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु ब्रज में आ चुके हैं।

जन्मभूमि में होगा मुख्य आयोजन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आज लाला के जन्म उत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान यहां सुबह 5:30 बजे से रात्रि 1:30 बजे तक निरंतर प्रवेश रहेगा। ब्रज के सभी छोटे-बड़े मंदिर, चौराहों को भी सजाया गया है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर पुलिस, पीएसी के जवानों को मार्गों पर तैनात किया गया है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु कृष्ण जन्मोत्सव के गवाह बनेंगे।

देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु

आज लल्ला के स्वागत में पूरा ब्रज ही नहीं बल्कि देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु भी कान्हा के जन्म के लिए आतुर हैं। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों को दुल्हन की भांति सजाया गया है।

ब्रज के प्रत्येक मार्ग में कान्हा की त्सवीरें नजर आ रही है। मध्यरात्रि रात 12 बजे जैसे ही कन्हैया जन्म लेंगे वैसे ही माहौल हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की जयघोष से गूंज उठेगा।

मंदिरो को शोभा देखते ही बन रही है

इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, प्रेम व इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की तमात भीड़ नजर आ रही है। यह सिलसिला मध्यरात्रि तक जारी रहेगा।

दुल्हन की तरह सजे हुए हर मंदिरों की शोभा हर किसी के मन को आकर्षित कर रही थी। विद्युत झालरों और गुब्बारों से मंदिर इतने भव्य तरीकें से सजे है कि इन मंदिरों को देख लोगों के कदम वहीं थम गए है।

Exit mobile version