1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. Janmashtami News: आज अयोध्या धाम में मध्यरात्रि को होंगे रामलला के दर्शन ,खुले रहेंगे दरबार

Janmashtami News: आज अयोध्या धाम में मध्यरात्रि को होंगे रामलला के दर्शन ,खुले रहेंगे दरबार

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर रामनगरी में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी।इस दौरान श्रीरामलला का दरबार मध्य रात्रि तक खुलेगा। रामलला के दर्शन अभी सुबह 6:30 बजे से रात दस बजे तक होते हैं।

By: Priya Tomar  RNI News Network
Updated:
Janmashtami News: आज अयोध्या धाम में मध्यरात्रि को होंगे रामलला के दर्शन ,खुले रहेंगे दरबार

Janmashtami News: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर रामनगरी में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी।इस दौरान श्रीरामलला का दरबार मध्य रात्रि तक खुलेगा। रामलला के दर्शन अभी सुबह 6:30 बजे से रात दस बजे तक होते हैं

फिर रात दस बजे की शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद कर दिए जाते है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मध्यरात्रि 12 बजे मनाया जाएगा इसलिए रामलला के दरबार को भी मध्यरात्रि तक खोला जाएगा। हालांकि इसमें भक्त शामिल नहीं हो पाएंगे।

रामनगरी के अध्यक्ष मथुरा पहुंच करेंगे ठाकुर जी का जन्मभिषेक

आपको बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज कल मथुरा पहंच गए हैं। इस दौराम वह आज जन्मउत्सव की मध्य रात्रि में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में ठाकुरजी का जन्म महाभिषेक करेंगे।

इस कारण दिव्य- वेद मंत्रोच्चारों के साथ उनके सानिध्य में सोने और चांदी से जड़ित शंख से ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। संत महेंद्र दास ने बताया कि महंत नृत्यगोपाल दास अभी कुछ समय तक मथुरा में ही वास करेंगे।

रामलला की भांति होगा कृष्ण जन्मभूमि का निर्माण

आज गोपाल दास ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उसी तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का निर्माण होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस राम मंदिर के निर्माण में इतना समय और संघर्ष भक्तों को करना पड़ा, उतना इंतजार भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर के लिए नहीं करना पड़ेगा। करोडों भक्तों की आस्था और विश्वास से कन्हैया बहुत ज्लद ही अपनी जन्मभूमि मे विराजमान होंगे।

इस अवसर पर रामलला की होंगी पांच आरती

आज जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीरामलला की पांचों आरती के लाइव प्रसारण का लाभ भक्तों को देखने को मिलेगा। इसके लिए दूरदर्शन परिसर में स्थायी उपकरण लगाने की विशेष तैयारी कर रहा है।

जैसे ही सेटअप तैयार होंगे इसके साथ ही सुबह 4 बजे की मंगला आरती, सुबह 6 बजे की श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे की भोग आरती, शाम 7 बजे की संध्या आरती, रात 10 बजे की शयन आरती का लाइव प्रसारण का लाभ भक्त बहुत आसानी के साथ घर पर ही ले सकते है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...