{ कानपुर से उपेंद्र अवस्थी की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के चलते इस वक़्त देश और प्रदेश दोनों में ही इक्कीस दिन का लॉकडाउन है और ऐसे में पुलिस को जनता को समझाने में कड़ी मशक्क्त और ज़ोर आजमाइश करनी पड़ रही है। कानपुर के लॉकडाउन होने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस काफी सख्त नज़र आयी है।
आपको बता दे की लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगो पर FIR दर्ज की गयी। कल कुल 215 केस दर्ज किये गए वही 1000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रधानमंत्री के आदेश के बाद 14 अप्रैल तक घर में ही रहने पर जोर दिया जा रहा है।
डीआईजी अनंत देव ने स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आदेश दिए की लॉकडाउन में कोई भी व्यक्ति घर से नहीं निकले इसका ध्यान पुलिस को रखना है। और अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो सरकार के आदेश का उल्लंघन मानते हुए उस पर आईपीसी की धारा 271 लगाकर 6 महीने जेल भेजा जाए।