Site icon UP की बात

Moradabad News: लगातार बारिश से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पहुंचा कोसी नदी का पानी, लोगों की बढ़ी मुसीबतें

लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कई जगहों पर तो हालात बद से बदतर हो गए हैं। बात करें मुरादाबाद की तो यहां कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे तमाम घाट पानी में डूब गए हैं। वहीं नदी का पानी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पहुंच गया है। जिससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तस्वीरों में ये नजारा जो आप देख रहे हैं ये मुंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे का हैं। जहां गणेश घाट पुल के पास कोसी नदी का जल स्तर बढ़ जाने से बाढ़ का पानी हाईवे पर पहुंच गया है। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

बीते रोज लगातार तेज बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि नदी का पानी मुंढापाडे थाना क्षेत्र स्थित हाईवे तक पहुंच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर हाईवे पर आवागमन सुचारू किया और यात्रियों को सुरक्षित निकाला।

लगातार हो रही बारिश से नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कई इलाकों को अपनी आगोश में ले लिया है। स्थानीय लोग बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर हैं। अगर लगातार बारिश जारी रही तो लोगों की परेशानियां और बढ़ने वाली है। वहीं हाईवे डूबा तो एक बड़े क्षेत्र का आपस में संपर्क कट जाएगा।

कई दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए जान की आफत बन गई हैं। लोगों के घर बार, खेत खलिहान, घाट समेत सब डूब गए हैं। वहीं नदियों का पानी अब हाइवे तक पहुंच गया है। अगर ज्यादा बारिश हुई तो लोगों की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में आने वाले संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन को पहले ही व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता है।

Exit mobile version