1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: पुलिस का आधुनिकीकरण बस दिखावा- अखिलेश यादव

UP News: पुलिस का आधुनिकीकरण बस दिखावा- अखिलेश यादव

अखिलेश ने भाजपा सरकार द्वारा पुलिस के आधुनिकीकरण पर कहा कि यह केवल भाजपा का दिखावा है असल में भाजपा सरकार के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां अपराधी बेलगाम हैं और भाजपा कार्यकर्ता और नेता अराजकता फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
UP News: पुलिस का आधुनिकीकरण बस दिखावा- अखिलेश यादव

अखिलेश ने भाजपा सरकार द्वारा पुलिस के आधुनिकीकरण पर कहा कि यह केवल भाजपा का दिखावा है असल में भाजपा सरकार के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां अपराधी बेलगाम हैं और भाजपा कार्यकर्ता और नेता अराजकता फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा है कि यूपी में सात साल के भाजपा सरकार में कानून राज जैसा कुछ है ही नहीं। मुख्यमंत्री बेशक पुलिस बल को आधुनिक बनाने का दावा करें, पर हकीकत में यह दिखावे से ज्यादा कुछ भी नहीं है।

Akhilesh takes a jibe at BJP and BSP in Ghazipur, says they are in collusion

उन्होंने आगे भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिस भाजपा सरकार ने सपा सरकार के समय अत्याधुनिक पुलिस रिस्पांस सिस्टम को बदले की भावना से ध्वस्त कर दिया हो, उससे पुलिस बल को तकनीकी रूप से स्मार्ट, दक्ष एवं सक्षम बनाने की क्या ही उम्मीद की जा सकती है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता और नेता अराजकता फैला रहे हैं। पिछले दिनों बरेली में दो पक्षों के बीच खुलेआम गोलियां चलीं। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा जनता से बदला लेने पर अमादा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...